मध्य प्रदेश

उमंग दिवस पर किशोर-किशोरियों ने किया स्वास्थ्य क्लिनिक का भ्रमण

सिलवानी। उमंग दिवस के अवसर पर किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) क्लिनिक का भ्रमण कराया गया। इस दौरान किशोर-किशोरियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक परिवर्तनों की जानकारी दी गई।
भ्रमण के दौरान डॉ. निधि गौर द्वारा किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच कर खून की कमी, अनियमित माहवारी सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार एवं आवश्यक सलाह दी गई। वहीं उमंग परामर्शदाता ज्योति पंडित ने पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य, नशे से बचाव, तनाव एवं भावनात्मक समस्याओं को लेकर किशोर-किशोरियों को आवश्यक परामर्श दिया।
किशोर-किशोरियों को बताया गया कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या या परेशानी होने पर वे RKSK क्लिनिक में पहुंचकर गोपनीय एवं निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्हें अपनी समस्याओं को बिना झिझक साझा करने और समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान किशोरों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पोषण एवं स्वच्छता का ध्यान रखने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को स्वस्थ, जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनाना रहा।

Related Articles

Back to top button