क्राइम

युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन थाना देवरी में अपराध क्रमांक XX/26 की कायमी उपरांत प्रकरण की विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 9 सितंबर 2026 को आरोपियों द्वारा पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
प्रकरण में थाना देवरी पुलिस द्वारा वीडियो बनाने एवं सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी उत्तम लोधी, मनीष लोधी एवं प्रकाश कुर्मी को दिनांक 22.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें उप जेल बरेली भेजे जाने हेतु रिमाण्ड प्राप्त हुआ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवरी उनि शैलेंद्र सिंह तोमर, सउनि राम आशीष शर्मा, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक प्रताप सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक राजेश पठारिया, प्रधान आरक्षक सुरेश तांडिलकर, आरक्षक अभिषेक, आरक्षक अमित लोधी एवं महिला आरक्षक मनीषा बट्टी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button