क्राइम

पुरानी रंजिश पर षड्यंत्र रचकर हत्या करवाने एवं करने वाले आरोपी तथा सहयोगी गिरफ्तार

थाना मझोली अंतर्गत हत्या करने की नीयत से हमला, दौरान उपचार के बीड़ी ठेकेदार की मौत
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझोली । जबलपुर जिले के थाना मझौली में 25 अक्टूबर 24 को मारपीट में घायलों को उपचार हेतु मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहुची पुलिस को छोटेलाल झारिया उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम मनगवां ने बताया कि वह मजदूरी करता है गांव के कृष्ण कुमार पटैल बीड़ी ठेकेदारी करते हैं जिनके यहां वह लगभग 10 वर्ष से काम करता है। 24 अक्टूबर 24 को शाम लगभग 5 बजे कृष्ण कुमार पटैल की मोटर सायकल में पीछे बैठकर दोनों मझौली साप्ताहिक बाजार गये थे वहां से वापस लौट रहे थे मोेटर सायकल कृष्णकुमार चला रहे थे लगभग 5-30 बजे जैसे कटाव रोड़ नंदग्राम तिगड्डा से मुड़कर लगभग 50 मीटर नंदग्राम रोड़ पर पहुचे तभी पीछे से कृष्णकुमार के परिवार के लवकुश पटैल और सोनू उर्फ सतेन्द्र पटैल मोटर सायकल से आये और कृष्ण कुमार सेे पुराने विवाद की बुराई पर से जान से मारने की नियत से लवकुश पटैल ने बका से कृष्णकुमार पटैल पर 2-3 बार हमला कर दिया जिससे कृष्णकुमार को सिर में पीछे चोट आ गई। इलाज के दौरान मौत हो गई।
जिस पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान लवकुश पटेल पिता स्व.बद्री पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मनगवां, सतेन्द्र उर्फ सोनू पटेल पिता देवकरण पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम मनगवां, हरिशंकर झारिया उर्फ भूरा पिता बिहारीलाल झारिया उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मनगवां, छोटू उर्फ योगेन्द्र पिता मुन्नालाल पटेल उम्र 28 वर्ष नि. ग्राम मनगंवा, अमित उर्फ अंतू गोंड पिता राम सिंह गोंड उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सकरा थाना पाटन, विनोद गोंड पिता सुब्बी गोंड उम्र 25 वर्ष दोनो नि.ग्राम सकरा थाना पाटन, दीपक पटैल पिता वकील पटैल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सकरा थाना पाटन को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button