मध्य प्रदेश

दूसरी मंजिल में चल रहा स्कूल, पालकों के आरोप घरेलू गैस से दौड़ रही बच्चों को बिठाकर वैन


बच्चों के भविष्य और जान से खिलवाड़
शटरनुमा दुकानों में संचालित हो रहे कई स्कूल

सिलवानी । क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की हालत दिनों-दिन बदतर होती जा रही है। प्राइवेट स्कूल संचालकों की मनमानी का खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। कहीं दूसरी मंजिल पर तो शटरनुमा दुकानों में कक्षाएं संचालित हो रही हैं तो कहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर से चलने वाली वैनों में बच्चों की जान दांव पर लगाई जा रही है।
सबसे चौंकाने वाली तस्वीर बम्होरी के इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की सामने आई है जहां नर्सरी कक्षाएं दूसरी मंजिल पर चल रही हैं। इन कमरों में न सही रोशनी है न वेंटिलेशन और न ही बैठने की पर्याप्त व्यवस्था। तेज गर्मी और बारिश में बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। अभिभावक मजबूरी में चुप हैं लेकिन मन में गहरी चिंता है।
*वैनें भी मौत का सफर*
नागरिकों और अभिभावकों ने बताया कि इन स्कूलों की वैनों में सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। छोटे वाहनों में बच्चों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया जाता है। अभिभावकों का कहना है कि कई वैन घरेलू गैस सिलेंडर से चल रही हैं। यह न केवल अवैध है बल्कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मारुति वैन गाड़ी नंबर MP04 BC 6376 में छोटे-छोटे बच्चों को बिठाकर स्कूल संचालक मनमानी कर रहा है बच्चों की जान के साथ स्कूल संचालक खिलबाड़ कर रहे हैं।
शासन के नियमानुसार स्कूल वाहन को परिवहन विभाग में  कमर्शियल पंजीयन, वाहन जीपीएस, अग्निशमन यंत्र, स्कूल बैग रखने स्थान और वाहन के कर्मचारी ड्रेस में होना चाहिए। परन्तु इस स्कूल में प्रायवेट वाहनों से ठूंस ठूंस कर नौनिहालों को भरा जाता है।
हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारी अब जांच करा कर कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक ने कहा कि आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button