मध्य प्रदेश
रेत बिक्रेताओ की मनमानी, सडक व पटरी पर लगाये रेत के ढेर

हो रही है दुर्घटनाये, पुलिस प्रशासन मौन
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर से सागर रोड पर महाराणा प्रताप नगर के पास एवं गौरझामर से देवरी की ओर हाता तिराहे पर सडक किनारे पटरी पर लगाये जा रहे रेत के ढेरो ने इस समय आधी सडक को अपनी चपेट मे ले लिया है। परिणाम स्वरुप सडक पर बिखरी रेत पर से गुजरने वाले वाहन फिसलने से दुर्घटना के शिकार हो रहे है इस सम्बन्ध मे नागरिको व वाहन चालको ने शासन प्रशासन व पुलिस का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाही नही होने से लोग परेशान हो रहे है। थाना प्रभारी गौरझामर रेत बिक्रेताओ पर बडी सडक दुर्घटना से पहले शीघ्र ही कारगर कार्रवाई करेगे ऐसी अपेक्षा है।



