कालोनी हुई जलमग्न, सुध लेने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक, ग्रामीण क्षेत्र से बत्तर स्थिति नगर की

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर, सिहोरा । सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र की अधिकांश नई कालोनियों में देखा जाए तो आसपास के लगे हुऐ गांवों के लोंगों ने बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गांव छोड़कर सिहोरा खितौला में मकान तो बनाकर यहा बस गए। लेकिन प्रशासन की अनदेखी और कुछ तथाकथित बलबूते नगर के बीचों बीच बने बाह्य नाला के ऊपर हो गया। और एवन सिटी को जोड़ने के लिए बाह्य नाला में पुलिया डालकर रास्ता बना दिया गया। आज हालात इतने खराब हो गए हैं कि बारिश के पानी की निकासी भी अवरुद्ध होने लगी है। जिससे पारस और पालीवाल कलोनी दोनों डूब में नजर आ रही हैं।
बारिश के पानी भराव में अधिकांश लोग अपने बच्चों की पढ़ाई का नुकसान करके गांव चले गए हैं। इस समस्या को देख क्षेत्रीय विधायक सन्तोष बरकड़े व तहसीलदार शशांक दुबे ने ट्रैक्टर में सवार होकर कालोनियों में भरा हुआ बारिश का पानी निरीक्षण करने पहुचे।
पटवारी प्रीति साहू , पटवारी सुख चैन पटेल, नगर पालिका कर्मचारी ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिए।
जिम्मेदारों की लापरवाही बनी मुसीबत
पिछले सीजन की तुलना में सिहोरा खितौला नगर में जल भराव की स्थिति में सुधार कोई भी नही हुआ है। उल्टे ही बाह्य नाला में एवन सिटी के नाम से प्लाटिंग कार्य तो किया जा रहा हैं पर पुलिया बनाकर एवन सिटी को पारस कलोनी से जोड़ा गया । इस पुलिया को हटाने की कार्यवाही तब की गई जब लोगों के घरो में चार फिट तक पानी भराव और डूबने की स्थिति बनी। बारिश रुकने के बाद भी एवन सिटी और पालीवाल कलोनी साथ ही पारस कलोनी में पानी भरा हुआ है । इसकी मुख्य वजह नाले में पुलिया को सही ढंग से नही हटाने के कारण जल भराव की स्थिति अधिक निर्मित हुई है। यदि नगरपालिका सिहोरा के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा पुलिया हटाने की कार्यवाही पहले कर ली जाती तो संभवतः यह स्थिति नही निर्मित होती।
इस समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों ने बताया कि आज कॉलोनी में पानी भरने से हालात बेकाबू हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अब कॉलोनी का पानी बाह्य नाले की तरफ नहीं जा पा रहा है, उल्टा ही पुलिया की वजह से नाले का पानी कलोनी में पलट रहा है इससे समस्या अधिक बन रही है।
पालीवाल कलोनी के कई घरों में पानी के कारण लोगों के घरों में काफी मुसीबते हो रही हैं वहीं छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत हो रही है साथ ही बच्चों के डूबने का भी खतरा बन सकता है।
इन कलोनी में जल भराव
बारिश रुकने के बाद भी सिहोरा खितौला की पालीवाल कलोनी प्लाटिंग,मझौली बायपास की कलोनियो जैसी पॉश कॉलोनियां भी अछूती नहीं रहीं। जलभराव से लोगों को खासी दिक्कतें हो रही है।
इस एरिया के तीन से चार वार्डों में जगह-जगह जल भराव की स्थिति अधिक निर्मित है। जहां जल भराव हुआ उन जगहों को चिंहित कर निराकरण करने की स्थानीय लोग मांग की हैं।
विगत दिनों अधिक बारिश होने से नगरपालिका नदारत रही तो,विधायक ने ली सुध –
सिहोरा नगर के कलोनीवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को फोन पर सूचना दी थीं। लेकिन निष्कर्ष कुछ नहीं निकला । साथ ही नपा सीएमओ प्रभार जयश्री चौहान को फोन पर सूचित किया गया। लेकीन उन्होंने आम लोगों के फोन नही उठाये। नगरपालिका के इस रवैये से यहां के लोगों में खासी नराजगी है नपा के सुध न लेने पर कालोनीवासियों ने क्षेत्रीय विधायक सन्तोष बरकड़े को जानकारी दी गई । जिस पर विधायक ने तहसीलदार और पटवारी प्रीति साहू के साथ पहुंच जलभराव देखने के लिए ट्रेक्टर से घूमकर जायजा लिया और नाले की पूर्णतः सफाई कराकर पुलिया पूरी तरह हटवाने और बाह्य नाले में जलनिकासी का उचित रास्ता बनवाने की बात कही।



