मध्य प्रदेश

शासकीय हाईस्कूल बीजाडोगरी में छात्रों को निशुल्क साइकिलों का हुआ वितरण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा। विकासखंड जबेरा के अंतर्गत आने वाले शासकीय हाई स्कूल बीजाडोंगरी में बुधवार को राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के पिताश्री भाव सिंह लोधी के मुख्य आथित्य एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कक्षा नवमी के छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत पात्र छात्र -छात्राओ को नि शुल्क साइकिल वितरण शिक्षण सत्र 2025-26 के तहत किया गया। जिसमें पात्र 27 छात्र एवं 23 -छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई जिस पल छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित हुए। इस दौरान भाव सिंह लोधी ने कहा कि दूर दराज के ग्रामीण अंचलों से आकर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह साइकिल बहुत उपयोगी है जिससे अब यह समय पर स्कूल आकर अध्यापन कार्य कर सकेंगे इसके लिए सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर प्राचार्य बृजेश कुमार, महराज सिंह, भूपत सिंह, भगवत सिंह, लक्ष्मन विश्वकर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button