स्वास्थ्य मंत्री 10 फरवरी को गैरतगंज में सिविल अस्पताल का करेंगे भूमिपूजन

ग्राम गोपीसुर, सतकुण्डा तथा खोडी टेकापार में विकास कार्यो का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी 10 फरवरी को सॉची विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपीसुर, सतकुण्डा, खोडी टेकापार तथा गैरतगंज में विभिन्न विकास और निर्माण कार्यो का भूमिपूजन तथा लोकार्पण करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी 10 फरवरी को प्रातः 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 10.35 बजे गोपीसुर पहुचेंगे तथा प्राथमिक शाला भवन का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 गोपीसुर से प्रस्थान कर प्रातः 11.10 बजे ग्राम सतकुण्डा पहुचेंगे तथा प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी प्रातः 11.35 बजे ग्राम सतकुण्डा से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे गैरतगंज रेस्ट हाउस पहुचेंगे। स्वास्थ्य मंत्री गैरतगंज में दोपहर 1.30 बजे सिविल अस्पताल का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2.30 बजे गैरतगंज से प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे ग्राम खोडी टेकापार पहुचेंगे तथा डेम का भूमिपूजन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री शाम 4 बजे ग्राम खोडी टेकापार से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।



