मध्य प्रदेश

भिक्षावृत्ति कर रही बालिका को कलेक्टर ने निजी स्पॉसरशिप के तहत प्रदान की 24 हजार रू की आर्थिक सहायता

महिला बाल विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव ने गुदावल भ्रमण के दौरान बालिका की सहायता के दिए थे निर्देश
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
महिला बाल विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक शाह द्वारा गत 13 फरवरी को जिले के प्रवास के दौरान ग्राम गुदावल का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने कंकाली माता मंदिर में भिक्षावृत्ति कर रही बालिका को देखा, तो उसके पास पहुंचकर बात की और भिक्षावृत्ति का कारण पूछा। बालिका ने अपर मुख्य सचिव को बताया कि उसके पिता को देखने में परेशानी होती है, जिस कारण वह कोई काम नहीं कर पाते हैं। परिवार में आय का कोई साधन नहीं है। शाह ने जब बालिका से पढ़ाई के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह 10वीं कक्षा में पढ़ रही है और आगे भी पढ़ना चाहती है।
अपर मुख्य सचिव शाह ने कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे को बालिका की यथासंभव मदद करने के निर्देश दिए। कलेक्टर दुबे ने मामले में संवेदन शीलता दिखाते हुए तत्काल बालिका को प्रायवेट स्पांशरशिप योजना से लाभान्वित करते हुए पूरे वर्ष के लिए 24 हजार रू की आर्थिक सहायता प्रदान की। महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपक संकत ने योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश बाल प्रायोजन (निजी स्पांसरशिप) योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे परिवार जिनके सामने जीवन यापन करने में समस्या आती है, उन परिवार के बच्चों को प्रतिमाह दो हजार रू की राशि प्रदान की जाती है।

Related Articles

Back to top button