क्राइम

बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कर रही जांच

सिलवानी | तहसील के ग्राम सियरमऊ के 70 वर्षीय भैयालाल गौंड ने जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, वह कुछ दिनों से लापता थे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। गांव के एक चरवाहे ने जंगल में पेड़ से लटका शव देखा। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फांसी से उतारकर सिलवानी सिविल अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सिलवानी पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button