मध्य प्रदेश

गेंहू खरीदी केंद्र का कांटा पूजन कर किया शुभारंभ

सिलवानी। बुधवार को डुंगरिया कला में पटेल बैयर हाउस में विवेकानंद स्व सहायता समूह बेगवा कला द्वारा गेंहू खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है, जिसका आज कांटा पूजन कर खरीदी की शुरुआत की गई । पं श्री कामता प्रसाद जी द्वारा पूजन सम्पन्न करवाई गई। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि चिचौली शिवदीप सिंह रघुवंशी, गोपाल रजक पूर्व मंडी अध्यक्ष, वेयरहाउस संचालक आशीष पटेल, समूह की अध्यक्ष रोशनी कुशवाहा, सचिव ममता कुशवाहा, बैनी कुशवाहा, विनीताबाई, माया कुशवाहा, ऑपरेटर विकास रघुवंशी, प्रदीप कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, ब्रजेश कुशवाहा, रामकुमार रघुवंशी, संतोष विश्वकर्मा, बालाराम कुशवाहा सहित किसान एवं हम्माल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button