मध्य प्रदेश

कछुआ चाल से चल रहा है बेगमगंज -सुल्तानगंज मार्ग का निर्माण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बेगमगंज- सुल्तानगंज 25 किलोमीटर मार्ग का निर्माण विगत दो वर्षों से कछुआ चाल से चल रहा है। जिसके चलते सुल्तानगंज क्षेत्र के 85 गांव सहित सागर जिले की सीमा को जोड़ने वाले अन्य गांव का भी बेगमगंज मुख्यालय से आवागमन अवरुध्दहो रहा है ।
सड़क ठेकेदार द्वारा सड़क पर गिट्टी डाल दी गई है और साइड में मुरम डालने से वाहन चालकों को बहुत अधिक परेशानी हो रही है । सड़क पर एक और वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं तो दूसरी ओर गिट्टियां लगने से वाहन पंचर भी हो रहे हैं ।
ग्रामीण अंचल से मुख्यालय का आवागमन वर्षा के समय लगभग टूट जाता है। क्षेत्र के लोगों का बेगमगंज मुख्यालय पर एकमात्र सुल्तानगंज सड़क से आवागमन होता है लेकिन घोघरी के पास बेवस नदी एवं मोदकपुर नाले पर जलभराव बहुत ज्यादा होने के बाद आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है।
सड़क ठेकेदार द्वारा अभी तक वहां पर पुलों का निर्माण नहीं किया गया है। आधा अधूरा काम छूटा हुआ है। जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है।
ठेकेदार की मनमानी के चलते परेशान लोगों का आरोप है कि विभाग द्वारा ठेकेदार से जल्दी काम नहीं कराया जा रहा है । कछुआ चाल से चल रहे काम के कारण ही उक्त समस्या उत्पन्न हुई है ।
प्रभावित लोगों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि संबंधित विभाग को निर्देश दें कि बेगमगंज- सुल्तानगंज मार्ग का निर्माण कार्य शुघ्र कराया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को परेशानी से मुक्ति मिल सके ।

Related Articles

Back to top button