कृषि

सिमरी जालम वेयर हाउस में तय मानक से अधिक तौल, किसानों से वसूली का आरोप

धान खरीदी केन्द्रों में नियमों की खुलेआम अनदेखी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा ।।दमोह जिले के जबेरा जनपद अंतर्गत संचालित धान खरीदी केंद्र सिमरी जालम सिंह स्थित माँ वेयर हाउस में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। किसानों का कहना है कि शासन और कलेक्टर महोदय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद यहां धान की खरीदी तय मानक के अनुसार नहीं की जा रही, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, इस वेयर हाउस से जुड़े खरीदी केंद्र क्रमांक-1 में प्रभारी कलू सिंह लोधी (समिति प्रबंधक) द्वारा धान की तुलाई 41 किलो 200 ग्राम के हिसाब से की जा रही है, जबकि कलेक्टर के आदेशानुसार प्रत्येक बोरी की तौल 40 किलो 500 ग्राम निर्धारित है।
किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि यहां धान तुलाई के नाम पर ₹ 20 प्रति कुंतल की अवैध वसूली की जा रही है।किसानों कहना 5 से 6 दिन तक खरीदी केंद्र पर रुकना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि जो किसान या व्यापारी ₹50 प्रति कुंतल के हिसाब से कमीशन देता है, उसकी धान तुलाई तुरंत कर दी जाती है। वेयर हाउस से जुड़े खरीदी केंद्र क्रमांक-2 में प्रभारी दीपक जैन पर भी इसी तरह की अनियमित तुलाई के आरोप हैं। यहां किसानों के अनुसार प्रति बोरी 41 किलो 200 ग्राम से 41 किलो 300 ग्राम तक धान की तुलाई की जा रही है।
किसानों ने बताया कि शासन द्वारा धान तुलाई पूर्णतः निःशुल्क निर्धारित है, इसके बावजूद उनसे प्रति कुंतल राशि वसूली जा रही है, जो पूरी तरह नियमों उलंघन किया जा रहा है।
किसानों का कहना है कि जब इस संबंध में खरीदी केंद्र प्रभारियों से सवाल किया गया, तो उन्होंने कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं दिया। इससे संदेह और गहरा हो गया है कि नियमों की अनदेखी जानबूझकर की जा रही है। पीड़ित किसानों ने दमोह कलेक्टर महोदय से मांग की है कि खरीदी केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए तथा शासन के निर्देशानुसार ही धान खरीदी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों का शोषण रोका जा सके। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और क्या किसानों को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Related Articles

Back to top button