पर्यावरणमध्य प्रदेश
जंगली जानवर ने दो बर्षीय मासूम पर किया हमला, जिला अस्पताल इलाज जारी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के वन परिक्षेत्र दमोह के राजा पटना के समीप बरबटा गांव में एक जंगली जानवर ने 2 वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया. जिससे दो वर्षीय मासूम दीपेश पिता धर्मेंद्र अहिरवार निवासी बिजोरा हाल बरबटा का इलाज दमोह जिला अस्पताल में जारी है. मासूम के घायल की जानकारी जैसे ही वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांडे, रेंजर विक्रम चौधरी को खबर लगी, तो तत्काल वन परिक्षेत्र से वन विभाग कर्मी देवेंद्र शुक्ला, दिनेश नेमा और आशीष को भेज कर उपचार के साथ आर्थिक 1000 रूपये की नगद राशि परिजनों को दी और भी बेहतर उपचार के लिए बात कही।



