धार्मिक
पवित्र हज यात्रा के लिए आखिरी जत्था रवाना

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । इस्लाम धर्म का अहम फरीजा हज यात्रा पर इस बार शहर से 13 लोग अलग-अलग तारीख में रवाना हुए हैं आखिरी जत्थे में आठ लोग रवाना हुए जिन्हें मरकज वाली मस्जिद में मुफ्ती असालत खान नदवी द्वारा हज के सफर की नसीहतें करते हुए दुआ के साथ रवाना किया गया।
आखरी जत्थे मैं शामिल हज यात्रियों में चांद खां मंसूरी अपनी पत्नी के साथ, नूर मो. मंसूरी, अरशद खान, शरीफ खां मंसूरी, डॉक्टर खालिद हुसैन पत्नी भाभी और नाती के साथ हज यात्रा के लिए कार द्वारा बेगमगंज से भोपाल वहां से मुंबई और हवाई जहाज के जरिए जद्दा के लिए रवाना हुए।
शहर के सभी धर्म के लोगों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत करते हुए हज यात्रा के लिए रवाना किया गया।


