मध्य प्रदेश

नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया

सिलवानी । मुस्कान अभियान के तहत नाबालिक बालक बालिकायो की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सिलवानी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे, एवं एसडीओपी सिलवानी अनिल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना सिलवानी पुलिस द्वारा मुस्कान अभियान के तहत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया।
दिनांक 24.09.25 को फरियादी ने थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि मेरी नाबालिक लडकी उम्र 17 साल घर पर नही है जिसकी आसपास पता तलाश किया जिसका कोई पता नही चल रहा है कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी नाबालिक लडकी को वहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर नाबालिग बालिका को दिनांक 29.11.25 शनिवार को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक पूनम सविता, प्र.आर. अजीत राय, प्र.आर. राजेश गौतम, म. आर. प्रियंका तिवारी की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button