मध्य प्रदेश

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरझामर की पुरानी इमारत जमींदोज

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरझामर की प्राचीन उम्र दराज इमारत को एक साल की लेट लतीफी के बाद अंततोगत्वा नई साल कि पहली तारीख को जमीदोज कर दिया गया। बता दे की शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय गौरझामर की पुरानी इमारत काफी जर्जर हो जाने के कारण उसे गिराने व उसके स्थान पर नई बिल्डिग बनाने की मांग शासन से की जा रही थी । शासन की ढुलमुल नीति व निष्क्रिय कार्य प्रणाली के चलते नागरिको को इसके लिये आंदोलन करना पडा था तब नई बिल्डिग के लिये शासन ने सात कमरो के निर्माण हेतु एक करोड तेईस लाख रुपये स्वीकृत किये थे लेकिन निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग पीआईयु की घोर लापरवाही के चलते नई बिल्डिग बनाने व पुरानी बिल्डिग गिराने की कवायद मे साल 2024 खाली निकल गयी इस ऊहापोह मे भवन के अभाव मे स्कूली छात्राओ को कितनी परेशानियो का सामना पडा व करना पड रहा है इस ओर न शासन ने कोई ध्यान दिया और न ही जन प्रतिनिधियो ने आसमान से गिरे खजूर पर अटके वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए आनन फानन मे विद्यालय को कन्या मिडिल स्कूल की खंडहर बिल्डिग मे लगाना पड रहा है नई बिल्डिग शीघ्र बनाने हेतु अभिभावको छात्राओ व नागरिको ने शासन से पुरजोर मांग की है।

Related Articles

Back to top button