सड़क पर रखे दुकानदारों की सामग्री को पुलिस ने सख्ती से हटवाया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रविवार सोमवार को पुलिस द्वारा यातायात सुगम करने के लिए भोपाल सागर मार्ग पर अव्यवस्थित ढ़ंग से खड़े दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया था। जिसके अंतर्गत चार वाहनों को जब्त कर चालानी कार्रवाई की गई थी। जिससे वहां चल को एवं दुकानदारों में हड़कंप मच गया था लेकिन आज फिर दुकानदारों द्वारा भोपाल – सागर मुख्य सड़क पर अपनी -अपनी दुकानों की सामग्री फैलाई जाने से अव्यवस्था फैलाए जाने पर पुलिस ने उनके विरुद्ध अभियान चलाया।
पुलिस ने इसी सड़क पर दोनों और दुकानदारों के फैले सामान कूलर, पेटी, टंकी, सोफा-सेट, पलंग सहित अन्य सामग्री को सड़क से हटावा कर यातायात में बाधा बन रहे दुकानदारों के अतिक्रमण को हटाया गया।
इस बीच एक दुकानदार द्वारा पुलिस से हुज्जत किए जाने पर उसे पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए थाने पहुंचवा दिया।
नगर में भोपाल रोड़ चकला नाले से लेकर कृषि उपज मंडी, मार्केटिंग सोसायटी मार्केट, नया बस स्टैंड, बिजली घर के सामने, अस्पताल मार्केट, पुराना बस स्टैंड, सागरमल की पुलिया से लेकर अजंता टॉकीज तक सड़क के दोनों और दुकानदारों द्वारा अपनी -अपनी दुकानों के आगे 20 – 20 फिट आगे तक रखी गई सामग्री को सख्ती से हटवाते हुए चेतावनी दी कि यदि इसके बाद सड़क तक उनकी दुकानों की सामग्री रखी पाई गई तो अब सामग्री की जब्ती के साथ के एफआईआर दर्ज की जाएगी ।
पुलिस की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों व दुकानदारों में हड़कंप मच गया है । सड़क के दोनों रखी गई सामग्री के हटने से यातायात में सुधार हुआ है।
थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर का कहना है कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। नगर के मुख्य मार्गों पर दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे अपनी – अपनी सामग्री रखकर मार्ग अवरुद्ध किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।



