मध्य प्रदेश
तौल कांटे का पूजन कर किया खरीदी केन्द्र का श्रीगणेश
सिलवानी। बुधवार को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सिलवानी के सागर रोड स्थित आदिनाथ वेयरहाउस पर चना उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ किया गया। अतिथियों द्वारा कांटे का पूजन कर खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मिलन जैन, श्याम साहू, विभोर जैन, खाद्य निरीक्षक अधिकारी मयूर सिंह, बीएम शर्मा (कृषि विभाग), समिति प्रबंधक गिरवर सिंह, अशोक तिवारी, नारायण सिंह यादव, मन्नू राजपूत, उमेश सिहोते, नरेश राजपूत, जमुना यादव, मुकद्दम बाबू कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।



