आत्मरक्षा की सुरक्षा को लेकर नरेंद्र मोदी विचार मंच ने बेटियों को मैडल, प्रगति पत्र के साथ किया सम्मानित

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में किया गया कार्यक्रम, मुख्य अतिथि ने सिहोरा नगर में की प्रदेश महामंत्री एकता अश्विनी तिवारी की प्रसंशा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में बालिकाओं की आत्म सुरक्षा को लेकर नगर में विगत माह 26 दिसंबर से लगातार प्रतिक्षण दिया जा रहा था । इस आत्मरक्षा को लेकर नगर की बेटियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और आत्मरक्षा के ट्रिप्स सीखे और जाने साथ ही हमें अपनी रक्षा स्वयं करनी है। इसके लिए मन लगाकर अभ्यास किया। नगर की बेटियों को आत्मा रक्षा का प्रतिक्षण दे रही सुधा उपाध्याय एवं नरेन्द्र मोदी विचार मंच की प्रदेश महामंत्री एकता अश्विनी तिवारी के नेतृत्व में किया गया। इस उत्साह और उमंग जोश के साथ रविवार की दोपहर में सिहोरा नगर के अरुणाघोष स्टेडियम में सभी प्रतिक्षण प्राप्त कर रही बेटियों को मैडल, प्रगति पत्र से उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भारतीय की छाया चित्र पर पुष्प माला एवं द्वीप प्रज्वलित कर हुई। साथ दिल्ली से उपस्थिति हुई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील कुमारी चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष भोपाल मंजू श्याम सिंह राठौड़ नरेंद्र मोदी विचार मंच का स्वागत पुष्प श्रीफल साल सहित मां नर्मदा मईया की फोटो चित्र देकर अभिवादन किया। वहीं स्थानीय महिला शक्तिकरण की विनीता पटेल भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष एवं भूतपूर्व संगठन जिला मंत्री, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पारूल शर्मा, नरेंद्र मोदी विचार मंच की जिला उपाध्यक्ष रीना बिल्हा का भी स्वागत सम्मान श्रीफल साल पुष्प माला पहनाकर किया गया।
इस दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा स्वयं की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन के ट्रिप बताए । इतनी कम उम्र में लगन और मेहनत के साथ आत्म सुरक्षा के इस कार्यक्रम की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम हैं।
इस मुख्य कार्यक्रम के दौरान
मुख्य आत्म रक्षा प्रशिक्षण प्रशिक्षिका सुधा उपाध्याय, नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला शाखा एकता अश्वनी तिवारी प्रदेश महामंत्री के साथ सीएम राइस स्कूल के प्राचार्य अशोक उपाध्याय, समाजसेवी अनिल जैन, विपणन समिति सिहोरा प्रबंधक अश्विनी तिवारी अन्य कार्यकताओं का पूर्ण सहयोग रहा।
नरेंद्र मोदी विचार मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील कुमारी चौहान दिल्ली, प्रदेश अध्यक्ष मंजू श्याम सिंह राठौड़, प्रदेश महामंत्री एकता अश्विनी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि हमारे समाज में बेटियों की आत्मसुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है और नियंत्रर जारी रहेगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन 16फरवरी को अरुणघोष स्टेडियम में नगर की बेटियों ने उच्च प्रशिक्षण प्राप्त किया है उन्हें मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारी टीम के सारांश तिवारी, कुमारी पूर्वी तिवारी, कुमारी आभा शुक्ला, कुमारी नीतू पटेल का सहयोग रहा।



