मध्य प्रदेश

जिला सत्र न्यायालय न्यायाधीश श्यामाचरण उपाध्याय का विदाई समारोह में समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जिला सत्र न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा जिला सत्र न्यायालय न्यायाधीश श्यामाचरण उपाध्याय के कार्यकाल पूर्ण होने पर एवं उन्हें पुनः उपभोक्ता फोरम में पदभार ग्रहण करने हेतु जिला अधिवक्ता संघ एवं न्यायालीन कर्मचारियों सहित सभी पदाधिकारियों ने मिलकर आन बान शान के साथ मिलकर आंनदंम महोत्सव के रूप मेंं कार्यक्रम आयोजित किया गया l उक्त कार्यक्रम के दौरान सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, अधिवक्ता राजकुमार पटेल एवं सुश्री एकता बर्मन, सुश्री माही सिंह, सहित सभी ने सामाजिक संस्था सर्वधर्म समभाव समरसता मानवता जनहित में न्यायाधीश श्यामाचरण उपाध्याय के मार्गदर्शन में किये गये कार्यों हेतु उनके द्वारा किए उत्कृष्ट कार्यों हेतु संस्था द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान न्यायाधीश श्यामाचरण उपाध्याय द्वारा समाजसेवियों मातृशक्तियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने व बेटियों को सशक्त बनाने हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश में कार्य करने हेतु प्रेरित किया। विदाई सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित बुद्धिजीवियों एवं प्रबुद्धजनों सहित सभी अधिवक्ताओं एवं समाजसेवियों मातृशक्तियों सहित सभी पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button