मध्य प्रदेश

चालू ट्रैक्टर बिना ड्राइवर के दौड़ा, ऑटो को टक्कर मारकर 5 फीट गहरी नाली में गिरा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कभी-कभी जरा सी लापरवाही इंसान को भारी पड़ जाती है ऐसा ही सुल्तानगंज तिगड्डे पर सामने आया जब एक हॉलैंड कंपनी के ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को चालू हालत में खड़ा करके नीचे उतर गया और किसी दुकान पर काम के लिए चला गया। अचानक ट्रैक्टर चल पड़ा सामने खड़े एक ट्रैक्टर को टक्कर मार कर साइड की नाली पर चढ़ता हुआ 5 फीट नीचे गिर कर पलट गया यह तो अच्छा रहा कि आसपास उस समय और कोई नहीं आया अन्यथा गंभीर घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था ऑटो में टक्कर लगने से चालक को मामूली चोटें आई हैं।
घटना के बाद काफी तादाद में लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए थे।

Related Articles

Back to top button