राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की मौजूदगी में जनसमस्या निराकरण शिविर का आयोजन

707 आवेदनों में से 686 पर हुआ त्वरित निराकरण
रक्षाबंधन महोत्सव में राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को बहनों ने बांधी राखियां
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
उदयपुरा। कृषि उपज मंडी उदयपुरा में गुरुवार को राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की उपस्थिति में आयोजित जन समस्या निराकरण शिविर में 707 आवेदनों में से 686 पर त्वरित निराकरण हुआ शेष आवेदन विचाराधीन हैं जिनका यथासंभव निराकरण किया जाएगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर राजस्व संबंधित कार्य स्वास्थ्य संबंधित कार्य दिव्यांग सहायता सहित हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए चिन्हित किया गया वही राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने विधानसभा के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने रक्षाबंधन महोत्सव में सहभागिता करते हुए विधानसभा क्षेत्र की बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों से राखी बंद बंधवाई।
इस दौरान नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि विधानसभा के नागरिकों का जीवन समस्याओं से मुक्त हो इसलिए जनसमस्या निराकरण शिविर में अधिकांशतः समस्याओं का निराकरण किया गया है उन्होंने बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर कहा कि आपका ये भाई आपके हर कदम पर साथ खड़ा है बहनों के जीवन में उन्नति और समृद्धि हो इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है
उन्होंने कहा कि आज महिलाओं का जीवन बदल रहा है लाड़ली बहना उज्जवला जैसी विभिन्न प्रकार की योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव किया है उन्होंने कहा कि आज स्व सहायता समूह की बहनें लखपति दीदी बन रही है शिक्षा से लेकर खेल और कृषि से लेकर सेना तक में भी नारी शक्ति की उत्कृष्टता देखने को मिल रही है।



