रक्षाबंधन व कजलियो का पर्व शान्ति सदभावना के साथ मनाया गया
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सावन पक्ष की चौदस 30 व 31 अगस्त को बड़ी ही सदभावना पूर्वक राखियों के साथ कजलियो का पर्व धूमधाम से मनाया गया ।
सावन माह की चौदस को पड़ने वाला भाई बहन का धागों का त्योहार रक्षाबंधन भाईयों के तिलक व स्नेह का रक्षा सूत्र बाध कर सभी बहनों ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया ।
राखी के पर्व रक्षाबंधन- ग्रामीणों में दो दिन से मनाया जा रहा हैं रक्षाबंधन का त्योहार । सावन के महीने में व सावन माह की चौदस व 30 तारीख पूर्णिमा के दिन भाद्रपद नक्षत्र पड़ने के करण गुरुवार को मनाया गया रक्षाबंधन व कजलियो का पर्व । भाई बहनों के पवित्र इस त्योहार को सद भावना के साथ मनाया गया ।
इन इन ग्रामीणों में मनाया गया राखी व कजलियो का पर्व- बरगी, सहपुरा, पाटन, पनागर, कटंगी, मझौली, कुंडम, सिहोरा के साथ साथ लगे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष उल्लास के साथ पारंपरिक रूप से त्योहार मनाया गया।



