मध्य प्रदेश
पुल के हिस्से कार्य प्रारंभ, जल्द पूरा होगा निर्माण
सिलवानी। स्टेट हाइवे 44 पर स्टेट बैंक के पास मुख्य मार्ग पर एमपीआरडीसी के निर्माण एजेंसी के द्वारा शिवाजी नगर से निकले स्टेट हाइवे 44 पर पुल के दूसरे हिस्से कार्य प्रारंभ हो गया है। निर्माण एजेंसी द्वारा पुराने पुल का हिस्सा तोड़ा जा रहा है। ठेकेदार बताया जा रहा है कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाएगा। वहीं बजरंग चौराहा से गांधी चबूतरा की ओर बन रही सीसी सड़क भी बनाई जा रही है।



