मध्य प्रदेश

तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, पिकअप पर लगा जनरेटर सहित डीजे जब्त

उमरियापान पुलिस ने किया कार्रवाई, शादी समारोह में देररात बजा रहे थे डीजे
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान में एक शादी-विवाह में मंगलवार देर रात को तेज आवाज में डीजे बजाना संचालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप मय डीजे और जनरेटर जब्त कर लिया।
थाना प्रभारी अनिल काकड़े ने बताया कि बीती मंगलवार रात उमारियापन के मंगल भवन में एक शादी थी। जिले के माधव नगर थाना क्षेत्र गुलवारा गांव से बारात आई थी। देर रात करीब डेढ़ बजे एक पिकअप क्रमांक एमपी 21 जी 2054 पर जनरेटर सहित डीजे लगा हुआ था। जो काफी जोर-शोर से बज रहा था। पुलिस ने धीमी आवाज में डीजे बजाने को कहा, लेकिन नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने चालक रामकिशोर पिता गुड्डा भूमिया उम्र 31 वर्ष के पिकअप वाहन में लदे डीजे साउंड जिसे गणेश पिता परसराम हल्दकार उम्र 25 वर्ष चला रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप और उस पर लगे डीजे मय जनरेटर को जब्त कर लिया है।कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि वैसे इस तरह पिकअप पर जनरेटर लगाकर तेज आवाज में डीजे बजाना अवैध है। इससे काफी ध्वनि प्रदूषण के साथ ही इंसानों के साथ-साथ जानवरों, पशु-पक्षियों को भी काफी हानि पहुंचती है। परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को भी दिक्कतें होती है।

Related Articles

Back to top button