पर्यावरणमध्य प्रदेश

अगले चार दिन रहेंगे आसमान पर हल्के बादल, एक-दो डिग्री तक गिरेगा तापमान

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। होलिका दहन के बाद से मौसम ने एक बार फिर से बदलाव कर लिया है। गर्मी की शुरुआत में ही 39 डिग्री के करीब तापमान पहुंचने के बाद अगले चार-पांच दिन कुछ राहत मिलने के आसार हैं। इसवजह हलके बादल छा सकते हैं, जिससे लगातार पड़ रही तेज धूप से कुछ पल के लिए छांव मिलेगी। इससे दिन का तापमान घटकर 39 से 37 डिग्री तक आ गया
है। गर्मी तो महसूस होगी, लेकिन बीते दिनों जितनी तेजी नहीं रहेगी। सोमवार को मौसम का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस आंका गया है।
हालांकि रात का तापमान स्थिर रहेगा। यह 19 से 20 डिग्री के बीच ही रहने वाला है। मौसम विशेषज्ञ डॉ एसएस तोमर के मुताबिक बादलों की वजह से तापमान में लगातार हो रही वृद्धि रुक जाएगी।

Related Articles

Back to top button