क्राइम
सिलौंडी के जैन मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरों ने की चोरी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिलौंडी के झंडा चौक मोहल्ले स्थित श्री चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में विगत रात दान पेटी का ताला तोड़कर पूरा कैश चोरी होने की घटना हुई । सुबह जब समाज के लोग मंदिर आए तब दान पेटी का ताला टूटा हुआ मिला। चोरी की सूचना सिलौंडी पुलिस चौकी को दी । सूचना मिलते ही सिलौंडी चौकी प्रभारी सीताराम बागरी स्टाफ सहित पहुंचे। पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है ।
गौरतलब है कि कुछ माह पहले भी सिलौंडी साहित आसपास के ग्रामों में अनेकों चोरी की घटना हुई है। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गांवो में रात में गशती करने की मांग की है।



