मध्य प्रदेश

नोहटा के पास हुए सड़क हादसे में दंपत्ति सवार पत्नी की मौत, पति रेफर

ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले की नोहटा थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति बुरी तरह घायल हो जाने पर इलाज के लिए पुलिस द्वारा 108 की माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया था, जहां दंपत्ति में गेंदा बाई पति नारायण सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी सलैया चौबीसा थाना नोहटा को जिला अस्पताल ड्यूटी डॉक्टर आरिफ खान ने मृत घोषित कर दिया, तो वहीं नारायण सिंह पिता उजयार सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी सलैया चौबीसा नोहटा को पैर में गंभीर चोट आने पर जबलपुर पर किया है। मौका स्थल पर पहुंचकर नोहटा पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले कर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है ।

Related Articles

Back to top button