ज्योतिषदेश विदेशमध्य प्रदेश

ऋषिकेश में सम्मानित हुए मैहर के पं. मोहनलाल

देवभूमि ज्योतिष मार्तंड सम्मान से विभूषित
मैहर । मां शारदा की पवित्र धार्मिक नगरी मैहर के सुविख्यात ज्योतिष एवं वास्तु के मर्मज्ञ पं. मोहनलाल द्विवेदी को श्री जयराम आश्रम ऋषिकेश के विशाल एवं सुसज्जित सभागार में देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे ज्योतिष के विशिष्ट विद्वानों के समक्ष प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र एवं स्वर्ण पदक से सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । विंध्य क्षेत्र के लिए यह बड़े गौरव की बात है।
काशी ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा आचार्य डॉ अंजन जी के संयोजकत्व में तीन दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ 23 से 25 फरवरी तक श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय के विशाल सभागार में मां गंगा की अविरल धारा त्रिवेणी घाट हरिद्वार रोड देवभूमि ऋषिकेश में संपन्न हुआ।
मां शारदा के चरणों में धुनी रमाए ग्रहों की गणना करने वाले मां शारदा की महिमा के मर्मज्ञ पंडित द्विवेदी को यह सम्मान उनके द्वारा प्रस्तुत व्याख्यान तथा ज्योतिष के क्षेत्र में किए गए अतुलनीय योगदान हेतु किया गया । इनको पूर्व में भी अनेकों सम्मान, उपाधि तथा स्वर्ण पदक देश के विभिन्न प्रांतों दिल्ली, हरिद्वार, जालंधर, धर्मशाला, वाराणसी, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, उदयपुर, भुवनेश्वर, मांडव, दतिया आदि से मिल चुके है। पंडित द्विवेदी इन्हें सब मां शारदा की कृपा और माता पिता के पुण्य कर्मों का प्रतिफल मानते है
कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों से ज्योतिष क्षेत्र के लगभग 150 विशिष्ट विद्वानों ने भाग लिया जिसमें प्रमुख रूप से आचार्य डॉ एच एस रावत, आश्रम के संचालक प्रदीप शर्मा, डॉ संतोष भार्गव, के आर उपाध्याय, मीता जानी, डी के जैन, राकेश शुक्ला, नंदकिशोर पुरोहित, गुरु मां चेतना, मयंक जोशी, मंजू शर्मा, डॉ पीयूष दास, चंदन ढाल, डॉ संजय सिंह, मनोज गिरीश, दीप्ति दास आदि उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button