धार्मिक

इस बार महाशिवरात्रि पर बन रहे पांच ग्रहयोग, अन्य कई विशेष संयोग भी

आगामी 1 मार्च को मनेगी महाशिवरात्रि
सिलवानी।
भगवान भोले नाथ की उपासना का पर्व महाशिवरात्रि आगामी 1 मार्च को मनाया जाएगा। विशेष बात यह है कि इस बार महाशिवरात्रि पर पांच ग्रहयोग सहित अन्य कई विशेष संयोग बन रहे हैं, लिहाजा ये शिवरात्रि ज्यादा फलदायी है। ज्योतिषियों के मुताबिक इस साल महाशिवरात्रि चतुर्दशी तिथि 1 मार्च मंगलवार को अल सुबह 3 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 2 मार्च को तड़के 1 बजे समाप्त होगी। पंडित भूपेंद्र शास्त्री के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि पर पंच ग्रहयोग का संयोग बन रहा है, जो अभिष्ट सिद्धि प्रदाता माना है। मंगलवार को मकर राशि में शुक्र, मंगल, बुध, चंद्र, शनि का संयोग रहेगा और के दार योग भी बनेगा, जो पूजा उपासना के लिए कल्याणकारी माना है। शिव पूजन का संयोग 28 फरवरी सोमवार प्रदोष से शुरू होगा। यानी तीन दिन तक पूजा रहेगी। 1 मार्च महाशिवरात्रि, 2 मार्च अमावस्या रहेगी। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था और भोलेनाथ ने वैराग्य जीवन त्याग कर गृहस्थ जीवन अपनाया था। इसलिए साल की सबसे बड़ी शिवरात्रि में से एक मानी जाती है।

Related Articles

Back to top button