आयुर्वेदिक अधिकारी संघ ने आयुष मंत्री से भेंट, समस्याओं से कराया अवगत
भोपाल । सोमवार को मध्य प्रदेश आयुर्वेदिक अधिकारी संघ ने आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार जी से भेंट की।
मंत्री जी के साथ संघ ने करीब 30 मिनट सारे विषय पर चर्चा की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश अधिकारी संघ का समाचार पत्र आयुर्वेद संदेश भेंट किया।
मध्य प्रदेश आयुर्वेद अधिकारी संघ प्रतिनिधि मंडल में प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर अंचलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ दिनेश गौर, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ दीपशिखा सिंह, प्रान्त महामंत्री डा वीर बहादुर सोलंकी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ रश्मि त्रिपाठी, डॉक्टर सतीश प्रजापति, डॉ अभिलाषा पटेल उपस्थित रहे।
मंत्री जी को मध्य प्रदेश में पांच आयुर्वेद कॉलेज एवं 1570 पद सृजन करने के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने दो और नए आयुर्वेद कॉलेज की सौगात मध्य प्रदेश को देने की बात कही।
मंत्री जी को आयुर्वेदिक इंजेक्शन पद्धति पर प्रतिबंध के बारे में विस्तृत चर्चा की तथा आयुर्वेद संदेश, मध्य प्रदेश अधिकारी संघ का पेपर में छपे लेख बारे में बताया उन्होंने संघ द्वारा इंजेक्शन के निर्माण एवं प्रयोग को पुनः चालू करने की मांग को, न्यूज़ पेपर के साथ भारत केंद्र सरकार से बात करने के लिए कहा एवं उसे फाइल बनाकर तुरंत ही आगे फॉरवर्ड किया। आयुष चिकित्सकों के PG इंक्रीमेंट के बारे में मंत्री जी ने पूछा कि यह 2005 में क्यों बंद हुआ उसका करण जानकार तुरंत ही निराकरण करने का आश्वासन दिया। आयुष चिकित्सकों की रिटायरमेंट आयु 62 से 65 करने के संबंध में बताएं की फाइल CS के पास है।
शीघ्र ही आयुष चिकित्सकों की रिटायरमेंट की आयु 65 हो जाएगी। आयुष चिकित्सकों के लिए 6600 पे स्केल को प्रथम श्रेणी घोषित करने के बारे में भी चर्चा हुई।



