क्राइम

करंट लगाकर किया नील गाय का शिकार, तीन आरोपी गिरफ्तार

सुरक्षित नहीं वन्य प्राणियों की जान, उनके शिकार के दर्जनों प्रकरण हुए उजागर वन अमला बना खामोश
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
जिले के ओबेदुल्लागंज सामान्य वनमण्डल सर्किल में अंतर्गत आफतगंज गांव के जंगल किनारे मे बिजली करंट लगाकर दो नीलगाय का शिकार करने का मामला सामने आया है । इस मामले में वन विभाग के अमले ने तीन शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है, जो अभी फरार है । वन विभाग के रेंजर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि आफतगंज में छोटे लाल पुत्र सुंदरलाल लोधी के खेत में करंट फैलाया गया था, जिससे दो नील गाय की मौत हो गई है ।
इस अवैध शिकार के मामले में अजीतनगर निवासी दुर्गेश पुत्र ठाकुर लाल आदिवासी और कपूर सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी शिवनी ने मृत नील गाय को काट कर उनका मांस निकाल लिया । इस आधार पर इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है, जो इस शिकार में शामिल है ।

Related Articles

Back to top button