क्राइम
पुलिस ने खाेजा :14 साल की नाबालिग लड़की काे राहतगढ़ लेकर भाग गया था, लड़की मिली, युवक फरार

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिले के थाना सलामतपुर दीवानगंज के अम्बाडी गांव में 14 साल की नाबालिग को पुलिस ने खोज निकाला है। परिवार वालों ने 8 जनवरी को नाबालिग की गुमशुदगी पुलिस थाने दर्ज करवाई थी। नाबालिग को खोजते हुए पुलिस राहतगढ़ पहुंची।जहां से उसे गांव वापस लाया गया। लड़की को ले जाने वाला युवक अभी फरार है।
दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने बताया अम्बाड़ी की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी नाबालिग लड़की गुम हो गई है। पुलिस टीम गठित कर नाबालिग बच्ची के साथ उसे लेकर जाने वाले की खोज बीन शुरू की। जांच में पता चला कि बच्ची राहतगढ़ सागर में संदेही इदरीश खान निवासी राहतगढ़ के कब्जे में है। टीम ने दविश देकर बच्ची को खोज निकाला। आरोपी अभी फरार है।



