मध्य प्रदेश
जनशिक्षा केंद्र वीझा में हुआ प्रदर्शनी का आयोजन

रिपोर्टर : अशोककुमार साहू
उदयपुरा । जन शिक्षा केंद्र वीझा के अंतर्गत आने वाली शालाओं से विज्ञान ‘पर्यावरण ‘गणित ‘सामाजिक विज्ञान ‘प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें माध्यमिक शाला रमखिरिया ‘सिलारी कला ‘पिपरिया कला’छिकरा पाजार की शालाओं ने भाग लिया छात्रों में एक से बढ़कर एक मॉडलों का प्रदर्शन किया जिसमें चयन समिति ने मॉडलों का चयन ब्लॉक स्तर पर किया इस आयोजन में जन शिक्षा केंद्र प्रभारी राशिद अली प्रभारी जन शिक्षक ओमप्रकाश साहू, जेपी रघु, सुरेंद्र रघू, इंद्र नारायण सिकेरिया, दीपक रघु, रमेश अहिरवार एवं समस्त स्टाफ एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रदर्शनी में भाग लिया।



