मध्य प्रदेश

सड़क पार कर रहा बाघ कार से टकराया

सिलवानी। मंगलवार की शाम को तहसील के ग्राम पंचायत जुनिया के ग्राम चौका और खमरिया के बीच में रोड पार करते हुए बाघ ऑल्टो कार से टकराया। कार चालक बाघ को देखकर घबरा गया था, खेत पर कार्य कर रहे किसानों ने कार की आवाज सुनकर बाहर आए, तब तक कार चालक मौके से चला गया। वही खेत में काम कर रहे किसान चंदन यादव ने इसकी खबर और बाघ के पगमार्क की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों के क्षेत्र में बाघ के होने की सूचना दी। वही कुछ जागरूक किसानों ने बाघ के मूवमैंट की जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी। इसके पश्चात वन परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र कुमार पलेचा मौके पर पहुंच और ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की सलाह दी। किसानों से खेत पर रात में नहीं जाने और आवश्यकता होने पर झुंड में जाए।

Related Articles

Back to top button