क्राइममध्य प्रदेश

ब्लैकमेल से तंग आकर दोस्त को वीडियो कॉल कर पेड़ से युवक ने लगाई फांसी

हटा: रूह कंपा देने वाली वारदात
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
हटा /दमोह । मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा अंतर्गत आने वाले गैसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मोहराई से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने मौत को गले लगाने से पहले अपने दोस्त को वीडियो कॉल किया और बात करते-करते फांसी के फंदे पर झूल गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
*वीडियो कॉल पर दी मौत की लाइव चेतावनी*
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मोहराई निवासी युवक ने जब आत्मघाती कदम उठाने का मन बनाया, तो उसने अपने एक करीबी दोस्त को वीडियो कॉल लगाया। युवक मोबाइल के कैमरे के सामने खड़ा था और गले में फंदा डालने की तैयारी कर रहा था। दोस्त ने जब यह मंजर देखा, तो उसके होश उड़ गए।
*दोस्त की मिन्नतें नाकाम, युवक ने कहा- ‘अलविदा’*
वीडियो कॉल के दौरान दोस्त लगातार युवक को समझाने की कोशिश करता रहा। वह गिड़गिड़ाता रहा और उससे ऐसा न करने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन युवक पर जैसे खून सवार था। बातचीत के दौरान युवक काफी भावुक था और उसने अपने दोस्त से आखिरी बार ‘अलविदा’ कहा। दोस्त के लाख समझाने के बावजूद, युवक ने मोबाइल को ऐसी जगह सेट किया जहाँ से सब कुछ रिकॉर्ड हो सके और देखते ही देखते फंदे पर झूल गया।
*कैमरे में कैद हुई मौत की लाइव दास्तान*
इस पूरी घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि युवक की मौत का एक-एक पल मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। दोस्त से हुई बातचीत, युवक का आखिरी संदेश और फांसी पर लटकने की पूरी प्रक्रिया वीडियो में दिखाई दे रही है। घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसे देखकर हर कोई स्तब्ध है।
*पुलिस जांच में जुटी*
घटना की सूचना मिलते ही गैसाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस युवक के मोबाइल और वायरल वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके
नोट:-आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। यदि आप या आपके कोई परिचित तनाव में हैं, तो कृपया मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों या हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क करें। जीवन अनमोल है।

Related Articles

Back to top button