मध्य प्रदेश

राज्य शिक्षक संघ ने मांगों को पूरा करने कलेक्टर के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के प्रांतीय महासचिव सत्येंद्र गौर के नेतृत्व में एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम का नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी
को सौंपा जाकर ज्ञापन के माध्यम से शिक्षक संवर्ग की विभिन्न मांगो की और ध्यान आकर्षित कराते हुए बताया गया है कि जिला रायसेन के शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों को 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रथम क्रमोन्नति एवं 24 वर्ष पूर्ण होने पर द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ दिया जाता है और उच्च माध्यमिक शिक्षक को समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाना था परंतु रायसेन में आज दिनांक तक शिक्षकों को यह लाभ नहीं दिया गया है जबकि अन्य जिलों में शिक्षकों को क्रमोन्नति और उच्च माध्यमिक शिक्षकों को समयमान वेतनमान का लाभ दिया जा चुका है इस प्रकार शिक्षक संवर्ग को सातवें वेतनमान की पांचवी किस्त की एरियर्स की राशि का भुगतान ब्लॉक बेगमगंज में आज दिनांक तक अप्राप्त है। संघ की तीसरी मांग यह है कि वर्ष 2023 -2024 के 4 प्रतिशत बड़े हुए डीए के एरियर्स की राशि का भुगतान तीन सामान किस्तों में किया जाना था किंतु बेगमगंज के अध्यापकों को लाभ आज दिनांक तक नहीं दिया गया है जबकि कुछ शिक्षकों को भुगतान किया जा चुका है।
संघ के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र गौर ने बताया कि दिनांक 12 जून को मांगों के संबंध में ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी को दिया गया था परंतु आज दिनांक तक मांगों का निराकरण न होने के कारण कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया है संघ के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र गौर ने कहा है कि अगर हमारी मांगों अति शीघ्र पूर्ण नहीं की जाती हैं तो राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश अब ज्ञापन नहीं देगा सीधा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी ।
ज्ञापन सौंपने वालों में सत्येंद्र गौर, ब्लॉक अध्यक्ष काशीराम अहिरवार, संजय मिश्रा, लाल साहब आठ्या, रामकुमार नायक, सीताराम ठाकुर, बृजेश तिवारी, इमरत राज, भगवानदास गौर, राजेश साहू, सुम्मीलाल राज, चतुरबिहारी गौर, सुनील पंथी, इमरान खान, राजाराम राज, रामबाबू शर्मा, वीरेंद्र भार्गव, राकेश पाराशर, सुनीता पंथी, लक्ष्मी शाक्या, रूपम सिंह, बलवंत गौर, राजेश रिछारिया, महेश राज, मनोज वर्मा, सुनील श्रीवास्तव, राजन देव शर्मा, राजकुमारसिंह, मुकेश पटेल, सुनील यादव, महेश तिवारी, अशोक श्रीधर, सुरेश नायक, सुनील गौर, मनीष रावत, शैतानसिंह, गंधर्व सिंह ठाकुर, प्रभा रजक, परसराम आठ्या मनोहरलाल नायक, नरेंद्र शाक्य, अमित जैन, संतोष शिल्पकार, अमित सेन, राजकुमार पाराशर, महेश सक्सेना, गंधर्व सेन, बृजमोहन गौर दीपक विश्वकर्मा, सुरेश गौर, मुकेश राजपूत, अशोक राजपूत, बृजेश लोधी, उमाकांत तिवारी, अनिल माली, नीलेश जैन, शैलेंद्र राजपूत गोवर्धन साहू, विजय कौशिक, संजय चौबे, साहित्य श्रीवास्तव, गजराज गौर, संजीव नामदेव, ओमकार नामदेव आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button