मध्य प्रदेशराजनीति

पूर्व पार्षद ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कांग्रेस पार्टी में पीढ़ियों से शामिल पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद पति अकरम पटेल ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा है। वह भी यह आरोप कि कांग्रेस प्रतिनिधियों की निष्क्रियता एवं स्वयं व पत्नी पर प्रकरण दर्ज होने को लेकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है।
पूर्व पार्षद अकरम पटेल ने त्यागपत्र में लिखा है कि मेरे दादा, परदादा के जमाने से मेरा परिवार कांग्रेस पार्टी में रहा है और वर्तमान में पत्नी शाइस्ता हुसैन वार्ड एक से पार्षद पद पर आसीन हैं। दादा अब्दुल मजीद वार्ड एक से कांग्रेस पार्टी से पार्षद और अध्यक्ष रहे। पिता करामत हुसैन पार्षद और अध्यक्ष रहे। माता और बहिन भी पार्षद पद पर रह चुकी हैं। और स्वयं दो बार पार्षद रह चुका हूं और वर्तमान में मेरी पत्नी शाइस्ता हुसैन पार्षद हैं। मेरे परिवार द्वारा पीढ़ियों से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं और हमेशा विधानसभा, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को वार्ड से विजयी बनाया है। उन्होंने पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि वर्ष 2008 में मुझे और मेरे पिता करामत हुसैन एवं अनेक लोगों पर भाजपा ने षडयंत्र रचकर प्रकरण दर्ज कराया था तब भी कांग्रेस पार्टी ने कोई मदद नहीं की थी और आज वर्तमान में भी नगर पालिका में एक कांग्रेस पार्षद द्वारा नगर पालिका में भाजपा के लोगों से मिलकर मेरी पत्नी और मुझ पर झूठा प्रकरण दर्ज कराया गया। जिसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक और विधायक कांग्रेस अध्यक्ष को मेरे द्वारा दी गई लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की और मुझ पर झूठा प्रकरण बनाया गया।
उक्त परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र देते हुए त्यागपत्र का पत्र ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को सौंपा है।

Related Articles

Back to top button