गिरीश सक्सेना नियुक्त हुए युवा प्रकोष्ठ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष
सिलवानी । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल श्यामसुंदर श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त) के सशक्त नेतृत्व में संपूर्ण मध्यप्रदेश के सभी प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार का क्रम तेजी से जारी है। संगठन विस्तार के क्रम में युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनीष आनंद श्रीवास्तव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव की अनुशंसा पर जिला इकाई रायसेन के पूर्व युवा जिला अध्यक्ष गिरीश सक्सेना (बेगमगंज) को प्रदेश युवा कार्यवाहक अध्यक्ष एवं समाज के सक्रिय युवा अभिषेक श्रीवास्तव (उदयपुरा) को युवा जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय संगठन पदाधिकारियों द्वारा जिला इकाई रायसेन के कायस्थ समाज बंधुओं को मिली इस बड़ी संगठनात्मक उपलब्धि पर जिला अंतर्गत गठित समस्त तहसील इकाइयों के पदाधिकारियों सहित जिला अध्यक्ष एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास्तव, राजीव खरे, विनय खरे, सतीश सक्सेना, विजय सक्सेना, शिवनारायण खरे, जितेंद्र श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, नीलेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव समाज बंधुओं द्वारा शुभकामनाएं दी गई।



