ज्योतिषधार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग रविवार, 07 जुलाई 2024

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला मुख्यालय हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचांग 🧾
रविवार 07 जुलाई 2024
07 जुलाई 2024 दिन रविवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा है, यह रथयात्रा पूरी, काशी, सभी जगहों पर रथयात्रा बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। श्रीधाम वृन्दावन रथ में आरूढ़ होकर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं दाऊ भैया के साथ के साथ निकलते हैं। रथ खिचने एवं दर्शन-पूजन आदि का अनन्त गुना फल बताया गया है। आज की द्वितीया को बंगाल में मनोरथ द्वितीया के नाम से जाना जाता है। आज रवि-पुष्य एवं सर्वार्थसिद्धियोग भी है। आप सभी सनातनियों को “भगवान जगन्नाथ जी के रथयात्राजन्म की” की हार्दिक शुभकामनायें।।
भगवान सूर्य जी का मंत्र : ऊँ घृणि सूर्याय नम: ।।
🌠 रविवार को की गई सूर्य पूजा से व्यक्ति को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन उगते हुए सूर्य को देव को एक ताबें के लोटे में जल, चावल, लाल फूल और रोली डालकर अर्ध्य करें।
इस दिन आदित्य ह्रदय स्रोत्र का पाठ करें एवं यथा संभव मीठा भोजन करें। सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है, सूर्य देव को जल देने से पितृ कृपा भी मिलती है।
रविवार के दिन भैरव जी के दर्शन, आराधना से समस्त भय और संकट दूर होते है, साहस एवं बल की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन जी के दर्शन अवश्य करें ।
रविवार के दिन भैरव जी के मन्त्र ” ॐ काल भैरवाय नमः “ या ” ॐ श्री भैरवाय नमः “ की एक माला जाप करने से समस्त संकट, भय दूर होते है, रोगो, अकाल मृत्यु से बचाव होता है, मनवांछित लाभ मिलता है।
🌐 शुभ हिन्दू नववर्ष 2024 संवत्सर क्रोधी
📖 संवत्सर (उत्तर) कालयुक्त
🧾 विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
🔮 गुजराती संवत 2080 विक्रम संवत
☸️ शक संवत 1946 शक संवत
☪️ कलि संवत 5125 कलि संवत
🕉️ शिवराज शक 351
☣️ आयन – दक्षिणायन
☀️ ऋतु – सौर वर्षा ऋतु
🌤️ मास – आषाढ़ मास
🌘 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि – रविवार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि 04:59 AM तक उपरांत तृतीया
✏️ तिथि का स्वामी – द्वितीया तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्मा जी है । द्वितीया तिथि के स्वामी सृष्टि के रचियता भगवान ‘ब्रह्मा’ जी हैं। इसका विशेष नाम ‘सुमंगला’ है। यह भद्रा संज्ञक तिथि है।
💫 नक्षत्र – पुष्य नक्षत्र पूर्ण रात्रि तक
🪐 नक्षत्र स्वामी – पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि व अधिष्ठाता बृहस्पति देव हैं।
⚜️ योग – हर्षण योग 02:12 AM तक, उसके बाद वज्र योग
प्रथम करण : बालव – 04:38 पी एम तक
द्वितीय करण : कौलव – 04:59 ए एम, जुलाई 08 तक तैतिल
🔥 गुलिक काल : रविवार को शुभ गुलिक काल 02:53 पी एम से 04:17 पी एम
🤖 राहुकाल (अशुभ) – सायं 16:34 बजे से 17:56 बजे तक। राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।
⚜️ दिशाशूल – रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिये, यदि अत्यावश्यक हो तो पान एवं घी खाकर यात्रा कर सकते है।
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 05:14:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 06:46:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:09 ए एम से 04:49 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:29 ए एम से 05:29 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:58 ए एम से 12:54 पी एम
🔯 विजय मुहूर्त : 02:45 पी एम से 03:40 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 07:21 पी एम से 07:42 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 07:23 पी एम से 08:23 पी एम
💧 अमृत काल : 11:19 पी एम से 01:00 ए एम, जुलाई 08
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:06 ए एम, जुलाई 08 से 12:47 ए एम, जुलाई 08
🌸 रवि पुष्य योग : पूरे दिन
सर्वार्थ सिद्धि योग : पूरे दिन
🚓 यात्रा शकुन-इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
💁🏻‍♀️ आज का उपाय-विष्णु मंदिर में सवा किलो अक्षत चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – जगन्नाथ रथ यात्रा, रवि पुष्य योग, विश्व चॉकलेट दिवस, वैश्विक क्षमा दिवस, दामोदर घाटी निगम स्थापना दिवस, वन्य प्राणी दिवस, दिग्गज हॉकी खिलाड़ी शंकर लक्ष्मण जन्म दिवस, महेंद्र सिंह धोनी जन्म दिवस, राष्ट्रीय रॉक एन रोल दिवस है, राष्ट्रीय डोरा दिवस है, राष्ट्रीय पिता पुत्री सैर दिवस है, राष्ट्रीय कोई दिवस है, विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस, भारतीय हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार स्मृति दिवस
✍🏼 विशेष – द्वितीया तिथि को कटेरी फल का तथा तृतीया तिथि को नमक का दान और भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। द्वितीया तिथि सुमंगला और कार्य सिद्धिकारी तिथि मानी जाती है। इस द्वितीया तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्माजी को बताया गया है। यह द्वितीया तिथि भद्रा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह द्वितीया तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायिनी होती है।
🗺️ Vastu tips 🗽
घर में कछुआ रखने से क्या होता है?
घर में कछुआ रखना आयु और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करने वाला माना जाता है। अगर कोई नया काम करने में आप लो-कॉन्फिडेंस फील करते हैं, जिसकी वजह से आपको असफलता का सामना करना पड़ रहा है तो आज ही घर में धातु का कछुआ लाएं। कछुए को घर की ऐसी जगह पर रखें जहां पर आप सबसे ज्यादा समय बीताते हों। उस कछुए को पानी से भरे एक बड़े से कटोरे में डालकर रखें। किस दिशा में रखें, ये भी बता देता हूं। अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए धातु के कछुए को उत्तर दिशा में रखें। कछुए को धन प्राप्ति का सूचक भी माना जाता है। यदि आपको धन संबंधी कोई परेशानी है तो क्रिस्टल का कछुआ लाकर अपने घर या ऑफिस में भी रख सकते हैं।
❇️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
ठंडे पानी से बढ़ती है आंखों की रोशनी। अपने आंखों को दिन में 3/4 बार ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलती है। चेहरे पर चमक आएगी और आंखें साफ होती हैं। (ध्यान राखे की पानी जोर जोर से ना मारे)
अगर आपकी आंखों की रोशनी कमजोर है तो नियमित रूप से आंखों का व्यायाम करें। आंखों की पुतलियों को दाएं से बाएं और ऊपर से नीचे की ओर घुमाएं।
दीपक की ज्योती को निहारने की प्रक्रिया को त्राटक कहते हैं। यह दृष्टि में सुधार करता है और एकाग्रता को भी बढ़ाता है। इसके अलावा अपने अंगूठे को भौंहों के बीच रखें और अपनी आंखों को उस बिंदु पर कुछ देर के लिए केंद्रित करें। इसके अलावा आप दिवार पर एक बिंदु पर भी ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। धीरे-धीरे अभ्यास का समय बढ़ाएं ओर अंतर भी बढ़ाएं।
गाजर के नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है गाजर सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है, गाजर और करवंदा का रस भी आंखों की रोशनी में सुधार के लिए उपयोगी है।
🌿 आरोग्य संजीवनी ☘️
आइये अब संक्षेप में जानते है 🌵एलोवेरा के गुणों के बारे में
नजले-खांसी में एलोवेरा का रस दवा का काम करता है. इसके पत्ते को भूनकर रस निकाल लें और आधा चम्मच जूस एक कप गर्म पानी के साथ लेने से नजले-खांसी में फायदा होता है।
जलने या चोट लगने पर एलोवेरा जेल या एलोवेरा को छिलकर लगाने से आराम मिलता है. जली हुई जगह पर एलोवेरा जेल लगाने से छाले भी नहीं निकलते और तीन-चार बार लगाने से जलन भी खत्म हो जाती है।
एलोवेरा का रस बालों में लगाने से बाल काले, घने और मुलायम रहते हैं।
एलोवेरा का रस बवासीर, डायबिटीज और पेट की परेशानियों से निजात दिलाने में मदद करता है।
एलोवेरा से मुहांसे, रूखी त्वचा, झुर्रियां, चेहरे के दाग धब्बों और आखों के काले घेरों को दूर किया जा सकता है।
एलोवेरा गंजेपन को भी दूर करने की ताकत रखता है।
एलोवेरा का जूस पीने से कब्ज की बीमारी दूर होती है।
एलोवेरा के जूस से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है।
फटी एड़ियों पर एलोवेरा लगाने से बहुत जल्दी ठीक हो जाती हैं।
एलोवेरा का जूस ब्लड में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करता है।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
माता कुंती के सेवा सत्कार से प्रसन्न होकर ऋषि दुर्वासा माता कुंती को एक ऐसा वरदान दिए थे जिसके चलते वह किसी भी देवता को अपने पास तुरंत प्रकट होने के लिए वाधय कर सकती थी।
वरदान देना, अभिशाप देना यह सब हमारी पौराणिक कथाओं में वर्णन है। किसी पर क्रोध आने पर ऋषि मुनि आम इंसान तो क्या देवी देवताओं को भी नहीं छोड़ते थे और उन पर अभिशाप दे देते थे और उनका अभिशाप भी समय आने पर फलीभूत होता था। अगर वह लोग किसी से प्रसन्न हो जाए तो उनको वरदान भी देते थे। यह वो लोग हैं जो पौराणिक कथाओं में साधना करके अपनी वाणी को सिद्ध कर लिया था जो वह कहते थे वह सत्य होने लगता था इन्हीं लोगों को काली जुबान वाले लोग कहा जा सकता है। अब आते हैं कलयुग…मुझको सुनने को मिला पड़ोस की गांव में एक लड़की जो बोलती है वह सत्य होने लगता है। यह सुनकर मुझको लगा एक बार उस लड़की से मिला जाए। यह बात सुनकर मेरे मन में बहुत सारे प्रश्न उठ रहे थे। फिर एक दिन कामकाज से फुर्सत मिला तो मैं उस लड़की से मिलने उसके गांव चला गया। उसके घर पहुंचने पर मैंने देखा उसकी बड़ी बहन और वह टीवी देख रही थी। मुझको देखकर वह दोनों बैठने के लिए कहा और पानी एक गिलास लाकर मुझको पीने के लिए दिया। उन दोनों से बात करते-करते बीच में मेरे अंदर की प्रश्न को बड़े चालाकी से पूछ लिया जिससे कि उनके दिल में चोट ना पहुंचे। मेरी बात को वह समझ नहीं पाए और उसकी बड़ी बहन उसकी छोटी बहन के विषय में बताने लगी । किस तरह उसकी छोटी बहन उसके ऊपर क्रोधित होकर कुछ बोल दिया और वह किस तरह से मूर्छित होकर गिर गई। यह सब बात मैं चुपचाप से ध्यान से सुन रहा था। पूरी बात सुनने के बाद उसके छोटी बहन को मैंने बोला तू मेरा पार्टनर बन जा दोनों खूब पैसा कमाएंगे मैं हंसते हुए कहा और कहा इस ताकत को पूरा विकसित कर लो इसके लिए मैं एक मंत्र दूंगा जिसको जाप करके 7 दिन के अंदर पूरी तरह से इस ताकत पर नियत्रण हासिल कर लोगी। यह बात सुनकर वह बहुत डर गई और मुझको कुछ नहीं बोली। मैं उसका चेहरा देखकर समझ चुका था।…मैंने यह सब देखकर बात को आगे नहीं बढ़ाया और मैं उठ खड़ा हुआ और उनसे घर जाने के लिए अनुमति मांगा दोनों बहने प्रेम से मुझको विदा क्या।। घर आते वक्त रास्ते में सोच रहा था मैं यह क्या करने जा रहा था थोड़ा सा पैसा के लिए एक लड़की की जिंदगी को बर्बाद करने जा रहा था। वह लड़की जानती थी एक बार काली जुबान का धावबा उसके ऊपर लग जाए तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगा। लोगों उस से बात करने में डरेंगे। सच कहूं तो वह लड़की काली जुबान नहीं थी उसकी जो बड़ी बहन कह रही थी वह सच तो था पर उसकी छोटी बहन से उसका लेना-देना नहीं था। यह सोचते सोचते मैं कब घर पहुंच गया पता नहीं चला। दूसरे दिन उस लड़की को दिखा वह हंस रही थी वह बातें कर रही थी वह खेल रही थी उसके मित्र गण उसके साथ इंस्टाग्राम रिल बना रहे थे। यह देखकर मेरा दिल को संतुष्टि मिला ऐसे ही उसकी जिंदगी चले। उसको हर खुशी मिले। उसके ऊपर कोई बुरी नजर ना पड़े और पड़ेगी भी नहीं क्योंकि उसके गांव और आसपास के गांव में किसी भी इंसान को यह सब सोचने के लिए समय नहीं है क्योंकि सुबह उठते ही वह लोग काम में चले जाते हैं और रात होते ही घर में आकर खाना पीना खाकर सो जाते हैं।। यह सब बात सोचने के लिए उनके पास समय ही नहीं है और वह लड़की उनके लिए दूसरे लड़कियों की तरह साधारण सा लड़की है। एक तरफ से देखा जाए तो काली जुबान साधारण इंसान के लिए एक अभिशाप है दूसरी तरफ साधु संतों के लिए एक वरदान है।
◄┉┉┉┉┉┉༺✦ᱪ✦༻┉┉┉┉┉┉►
⚜️ प्रजापति व्रत दूज को ही किया जाता है तथा किसी भी नये कार्य की शुरुआत से पहले एवं ज्ञान प्राप्ति हेतु ब्रह्माजी का पूजन अवश्य करना चाहिये। वैसे तो मुहूर्त चिंतामणि आदि ग्रन्थों के अनुसार द्वितीया तिथि अत्यन्त शुभ फलदायिनी तिथि मानी जाती है। परन्तु श्रावण और भाद्रपद मास में इस द्वितीया तिथि का प्रभाव शून्य हो जाता है। इसलिये श्रावण और भाद्रपद मास कि द्वितीया तिथि को कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिये।

Related Articles

Back to top button