सामाजिक न्याय विभाग की उदासीनता सूचना का अधिकार उलंघन दिव्यांग ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई
दिव्यांग जागेश्वर लोधी ने लगाए प्रभारी मुख्य लिपिक विकास श्रीवास्तव पर प्रताड़ित करने के आरोप
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । सूचना के अधिकार का उल्लंघन करते हुए दिव्यांग जागेश्वर लोधी को किया जा रहा दिव्यांग जागेश्वर लोधी ने कलेक्टर से गुहार लगाई की सूची के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के संबंध में आवेदन देकर न्याय की मांग की जागेश्वर लोधी ने बताया कि कुछ समय पूर्व जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र दमोह में रिक्त पदों की पूर्ति में बड़ा फर्जी बड़ा करते हुए पैसे का लेनदेन कर अयोग्य व्यक्तियों को नियुक्ति आदेश थमा दिए गए इसके संबंध में आरटीआई के तहत उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग दमोह में सूचना के अधिकार अधिनियम की धारा 06 (01)के तहत बीपीएल कार्ड लगाकर मेरे द्वारा जानकारी चाही गई थी जो दिनाक़ 6 अक्तूबर 23 एवम दिनाक 11/10/ को सूचना अधिकार का आवेदन दिया गया था परंतु 30 दिवस तक प्रभारी मुख्य लिपिक विकास श्रीवास्तव द्वारा मुझे सूचना का अधिकार वापस लेने का दबाव बनाया गया एवं मुझे डांटा फटकारा गया आपशब्दों का प्रयोग किया गया लगड़ा लूला एवम जायदा हुस्यार बन रहे हो कर लो जो करना एवं मानसिक प्रताड़ित किया गया तथा की 30 दिवस के अंदर जानकारी प्रदाय किया जाना न्याय हित में था परंतु 50 दिवस बीत जाने के बाद दिनाक 28 नवंबर 23 को मुझे डाक से पत्र मिला जिसमें उल्लेख था की आवेदन पत्र में गरीबी रेखाराशन कार्ड सत्य प्रतिलिपि ना होने के कारण आपके सूचना के आवेदनो को निरस्त किया जाता हैं जबकि मेरे द्वारा स्वयं सत्यापित कॉपी आवेदन में संलग्न की गई थी एवम सूचना के अधिकार में ऐसा कोई नियम निर्देश नही है की कोर्ट से सत्यापित दस्तावेज सूचना आवेदन में संलग्न किए जाए। जानकारी प्रदान न करने वा सूचना के अधिकार का खुला उल्लंघन कर, समय पर सूचना प्रदान न करने के लिए मुझे परेशान किया गया ,प्रभारी मुख्य लिपिक विकास श्रीवास्तव ने आवेदन से छेड़छाड़ कर मुझे गुमराह करते हुए जानकारी न देने एवं सूचना के अधिकार का खुला उल्लंघन किया जिसकी शिकायत मेरे द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर की गई है साथ ही मुझे बहुत परेशान किया जा रहा है और मुझे सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा रही आता है। कलेक्टर महोदय से निवेदन किया है कि मुझे सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी प्रदान कराने की कृपा करें।



