मध्य प्रदेश

गुम नाबालिग ने बालिक होकर की शादी, घर जाने से किया इंकार

सिलवानी। घर से गुम हुई नाबालिक ने बालिक होकर अपने पसंद के लड़के से शादी कर घर जाने से इंकार कर दिया और अपने पति के साथ ही रहने लगी।
जानकारी के अनुसार सिलवानी के वार्ड 5 पंडितपुरा से 14 जून 2024 को नाबालिग 17 साल 11 माह गुम हो गई थी जिसकी रिपोर्ट परिजन द्वारा थाना सिलवानी में धारा 363 भादवि की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जो 15 जुलाई 2024 को सिलवानी बस स्टैंड के पास से बरामद हुई जिसका मेडिकल एवं न्यायालय में कथन कराए गए जो बच्ची द्वारा मेडिकल कराने से इंकार कर दिया एवं न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष अपने रिश्तेदार कृष्कांत सेन इमझिरी उदयपुरा से शादी करना बताया और उसी के साथ रहना बोल रही है तथा अपने माता पिता के साथ नहीं जाना चाहती है और अपने पति के साथ रहना चाहती है।

Related Articles

Back to top button