अज्ञात चोरों ने बर्री कला की नवनिर्मित दूध डेरी में लगाई 6 लाख की चपत,ऑयल, कॉपर किया गायब

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ग्राम बर्री कला की नवनिर्मित दूध डेरी में हुई 6 लाख की सामग्री चोरी, डेरी की फेंसिंग जाली काटकर ले गए नए ट्रांसफार्मर से 400 लीटर ऑयल एवं 500 किलोग्राम कॉपर की केबल, पुलिस ने मामला दर्जकर अज्ञात चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरू की।
पिछले कुछ माह से बिजली विभाग की मशनरी, तार, खंबे एवं ट्रांसफार्मर से ऑयल इत्यादि की हो रही चोरी की वारदातों ने विभाग के अधिकारियों की नाक में दम कर रखा है। बिजली अधिकारियों, किसानों द्वारा हरेक बार चोरी की रिपोर्ट तो दर्ज करा दी जाती है लेकिन चोर अभी तक गिरफ्त से बाहर होने के कारण उनके हौसले इतने बुलंद हुए की बीती शनिवार की रात में ग्राम बर्री कला – पलोहा के बीच में संतोष राय की नवनिर्मित दूध डेरी से लोहे की जाली काटकर ट्रांसफार्मर से 400 लीटर ऑयल एवं 500 किलोग्राम (5 क्विटल) कॉपर की केबल चोरी करके ले गए ।
घटना की जानकारी आज रविवार की सुबह तब लगी जब दूध देरी का चौकीदार वहां पहुंचा तो उसने देखा और मालिक संतोष राय को सूचित किया।
जानकारी लगते ही दूध डेरी संचालक संतोष राय घटना स्थल पर पहुंचा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंचे एसडीओपी सोनाली गुप्ता, थानाप्रभारी राजीव उइके एवं अन्य पुलिसकर्मियों सहित डॉग स्क्वाड ने पहुंचकर दूध डेरी परिसर एवं आसपास चारों ओर का निरीक्षण किया ओर पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए कि संभवतः चोरों का सुराग लग जाए ।
एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर बारीकी की से छानबीन शुरू कर दी है। जल्दी ही चोरी का खुलाशा होने की उम्मीद है।



