Today Panchang आज का पंचांग गुरुवार, 13 फरवरी 2025

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला मुख्यालय हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
गुरुवार 13 फ़रवरी 2025
मंगल श्री विष्णु मंत्र :-
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
☄️ दिन (वार) – गुरुवार के दिन तेल का मर्दन करने से धनहानि होती है । (मुहूर्तगणपति)
गुरुवार के दिन धोबी को वस्त्र धुलने या प्रेस करने नहीं देना चाहिए।
गुरुवार को ना तो सर धोना चाहिए, ना शरीर में साबुन लगा कर नहाना चाहिए और ना ही कपडे धोने चाहिए ऐसा करने से घर से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है ।
गुरुवार को पीतल के बर्तन में चने की दाल, हल्दी, गुड़ डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाकर दीपक अथवा धूप जलाएं ।
इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है ।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2024 विक्रम संवत : 2081 पिंगल संवत्सर विक्रम : 1946 क्रोधी
🌐 संवत्सर नाम पिंगल
🔯 शक सम्वत : 1946 (पिंगल संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5125
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – उत्तरायण
☂️ ऋतु – सौर शिशिर ऋतु
🌤️ मास – फाल्गुन मास प्रारंभ
🌔 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि – गुरुवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि 08:22 PM तक उपरांत द्वितीया
🖍️ तिथि स्वामी – प्रतिपदा तिथि के देवता हैं अग्नि। इस तिथि में अग्निदेव की पूजा करने से धन और धान्य की प्राप्ति होती है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र मघा 09:07 PM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी
🪐 नक्षत्र स्वामी – मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं, जबकि इसके अधिपति देवता पितरों को माना जाता है।
⚜️ योग – शोभन योग 07:31 AM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग
⚡ प्रथम करण : बालव – 07:48 ए एम तक
✨ द्वितीय करण: कौलव – 08:21 पी एम तक तैतिल
🔥 गुलिक कालः- गुरुवार का (शुभ गुलिक) 03:33:00 से 05:08:00 तक
⚜️ दिशाशूल – बृहस्पतिवार को दक्षिण दिशा एवं अग्निकोण का दिकशूल होता है । यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से सरसो के दाने या जीरा खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल – दिन – 01:59 से 03:23 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 06:26:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 05:34:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:18 ए एम से 06:10 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:44 ए एम से 07:01 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 12:13 पी एम से 12:58 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:27 पी एम से 03:11 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 06:07 पी एम से 06:33 पी एम
🎇 सायाह्न सन्ध्या : 06:10 पी एम से 07:27 पी एम
💧 अमृत काल : 06:34 पी एम से 08:16 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:09 ए एम, फरवरी 14 से 01:01 ए एम, फरवरी 14
🚓 यात्रा शकुन-बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
💁🏻♀️ आज का उपाय-विष्णु मंदिर में स्वर्ण चढ़ाएं।
🌳 वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – किस डे/ मूल समाप्त/वधू प्रवेश/ भारत कोकिला कहे जाने वाली तथा स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू जयन्ती, भारतीय अभिनेता अश्मित पटेल जन्म दिवस, समकालीन कवि कमलेश भट्ट कमल जन्म दिवस, कवयित्री रश्मि प्रभा जन्म दिवस, भारतीय सेना कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा जयन्ती, साहित्यकार गोपाल प्रसाद व्यास जन्म दिवस, हास्य कलाकार राजेंद्र नाथ स्मृति दिवस, उस्ताद अमीर खान पुण्य तिथि, प्रसिद्ध क्रांतिकारी बुधु भगत स्मृति दिवस, साहित्यकार डॉ. तुलसीराम पुण्य तिथि, प्रसिद्ध गायक उस्ताद अमीर ख़ाँ स्मृति दिवस, भारतीय ऊँची कूद खिलाड़ी वरुण भाटी जयन्ती, राष्ट्रीय क्षमायाचना दिवस (ऑस्ट्रेलिया), राष्ट्रीय महिला दिवस (इटली), विश्व रेडियो दिवस
✍🏼 तिथि विशेष – प्रतिपदा तिथि को कद्दू एवं कूष्माण्ड का दान एवं भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। प्रतिपदा तिथि वृद्धि देनेवाली अर्थात किसी भी कार्य को अथवा कार्यक्षेत्र को बढ़ाने वाली तिथि मानी जाती है। साथ ही प्रतिपदा तिथि सिद्धिप्रद अर्थात कोई भी कार्य को निर्विघ्नता पूर्वक चरम तक पहुंचाने अर्थात सिद्धि तक पहुंचाने वाली तिथि भी मानी जाती है। इस प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देवता को बताया गया है। यह प्रतिपदा तिथि नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है।।
🗼 Vastu tips 🗺️
सपने में मोर का पंख देखना शुभ संकेत माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सपने में मोर का पंख देखना आने वाले समय में आपको हर क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्ति होने का संकेत है।
सुबह ऑफिस या कार्य क्षेत्र के लिए निकले हैं और इस समय आपको जाते समय मोर दिखाई दे जाए तो यह आपके लिए बेहद शुभ माना जाता है। यह इशारा करता है कि आपको आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने वाली है।
स्वप्नशास्त्र के अनुसार अगर सपने में आपको एक से अधिक मोर दिखाई दें तो समझ लें कि कुछ बेहद खास होने वाला है। मान्यता है कि यह आपके लिए भाग्य में होने वाले प्रबल सुखद बदलाव का संकेत होता है।
❇️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
गुलाब की पंखुड़ियाँ और दूध
✅ गुलाब में नेचुरल रेड पिगमेंट होते हैं, जो होंठों को गुलाबी बनाते हैं।
✅ दूध होंठों को हाइड्रेट और नरम बनाता है।
▶️ कैसे करें इस्तेमाल?
कुछ गुलाब की पंखुड़ियों को दूध में भिगोकर पीस लें।
इसे रोजाना 10 मिनट होंठों पर लगाएँ और धो लें।
होंठों का रंग निखरने लगेगा।
चुकंदर (Beetroot) का रस लगाएँ_
✅ चुकंदर में प्राकृतिक लाल रंग और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो होंठों की डार्कनेस कम करते हैं।
🫘 आरोग्य संजीवनी 🍵
अगर आप नींद की समस्या से परेशान हैं, तो काली मिर्च का सेवन आपको राहत दे सकता है. यह शरीर को आराम देता है और स्लीप क्वालिटी को बेहतर बनाता है.
वजन घटाने में मददगार काली मिर्च मेटाबॉलिज़्म को तेज करती है और फैट बर्निंग प्रक्रिया को बढ़ावा देती है. रात में इसका सेवन वजन घटाने में मदद कर सकता है.
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद काली मिर्च का नियमित सेवन त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करते हैं.
डायबिटीज में सहायक काली मिर्च ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है. यह शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है.
📗 गुरु भक्ति योग 🕯️
एक बार देवर्षि नारद वैकुंठधाम गए। वहां उन्होंने भगवान विष्णु को नमन किया। नारद जी ने श्रीहरि से कहा, ‘प्रभु! पृथ्वी पर अब आपका प्रभाव कम हो रहा है। धर्म की राह पर चलने वालों को कोई अच्छा फल नहीं मिल रहा है। जो पाप कर रहे हैं, उनका भला हो रहा है।’ तब श्रीहरि ने कहा, ‘ऐसा नहीं है देवर्षि, जो भी हो रहा है सब नियति के माध्यम से हो रहा है।’ नारद बोले, ‘मैं तो देखकर आ रहा हूं। पापियों को अच्छा फल मिल रहा है। भला करने वाले, धर्म के रास्ते पर चलने वाले लोगों को बुरा फल मिल रहा है।’ भगवान ने कहा, ‘कोई ऐसी घटना बताओ।’ नारद ने कहा, ‘अभी एक जंगल से आ रहा हूं। वहां एक गाय दलदल में फंसी हुई थी। कोई उसे बचाने वाला नहीं था। तभी एक चोर उधर से गुजरा। गाय को फंसा देखकर भी नहीं रुका। वह उस पर पैर रखकर दलदल लांघकर निकल गया। आगे जाकर चोर को सोने की मोहरों से भरी एक थैली मिली। थोड़ी देर बाद वहां से एक वृद्ध साधु गुजरा। उसने उस गाय को बचाने की पूरी कोशिश की। पूरे शरीर का जोर लगाकर उस गाय को बचा लिया। लेकिन
मैंने देखा कि गाय को दलदल से निकालने के बाद वह साधु आगे गया तो एक गड्ढे में गिर गया। प्रभु! बताइए यह कौनसा न्याय है?’ नारद की बात सुनने के बाद प्रभु बोले, ‘यह सही ही हुआ। जो चोर गाय पर पैर रखकर भाग गया था, उसकी किस्मत में तो एक खजाना था। लेकिन उसके इस पाप के कारण उसे केवल कुछ मोहरें ही मिलीं। वहीं, उस साधु को गड्ढे में इसलिए गिरना पड़ा, क्योंकि उसके भाग्य में मृत्यु लिखी थी। लेकिन गाय को बचाने के कारण उसके पुण्य बढ़ गए और उसकी मृत्यु एक छोटी-सी चोट में बदल गई। इंसान के कर्म से उसका भाग्य तय होता है।जीवन में सद्कर्म करते रहें। किसी का अहित न करें।
▬▬▬▬▬๑ ⁂❋⁂ ๑▬▬▬▬▬
⚜️ प्रतिपदा तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ फलदायिनी मानी जाती है। आज प्रतिपदा तिथि को अग्निदेव से धन प्राप्ति के लिए एक अत्यंत ही प्रभावी उपाय कर सकते हैं। आज प्रतिपदा तिथि को इस अनुष्ठान से अग्निदेव से अद्भुत तेज प्राप्त करने के लिए भी आज का यह उपाय कर सकते हैं। साथ ही आज किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति भी इस अनुष्ठान के माध्यम से अग्निदेव से करवायी जा सकती हैं। इसके लिए आज अग्नि घर पर ही प्रज्ज्वलित करके गाय के शुद्ध देशी घी से (ॐ अग्नये नम: स्वाहा) इस मन्त्र से हवन करना चाहिये।