मध्य प्रदेश
जिला पंचायत सदस्य ने कैबिनेट मंत्रियों से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भोपाल प्रवास पर जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने मध्यप्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात कर सिलौंडी क्षेत्र कि चिकित्सा सम्बंधित समस्याओं पर चर्चा कर हल करने का निवेदन किया । वही खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात कर सिलौंडी क्षेत्र में एक स्टेडियम बनाने की मांग एवँ युवाओं के लिये आईटीआई जिससे युवाओं को तकनीकी कौशल की पढ़ाई कर रोजगार हासिल कर सकें। आवास राज्य मंत्री प्रतिभा सिंह बागरी से मिलकर ढीमरखेड़ा क्षेत्र में आवास योजना से वचिंत पात्र गरीब हितग्राहियों के जल्द से जल्द आवास स्वीकृत की मांग की है ।



