Today Panchang आज का पंचांग रविवार, 02 फरवरी 2025

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला मुख्यालय हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचांग 🧾
रविवार 02 फरवरी 2025
आप सभी सनातनियों को सरस्वती पूजन एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत अनंत बधाइयां।।
भगवान सूर्य जी का मंत्र : ऊँ घृणि सूर्याय नम: ।।
🌠 रविवार को की गई सूर्य पूजा से व्यक्ति को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन उगते हुए सूर्य को देव को एक ताबें के लोटे में जल, चावल, लाल फूल और रोली डालकर अर्ध्य करें।
इस दिन आदित्य ह्रदय स्रोत्र का पाठ करें एवं यथा संभव मीठा भोजन करें। सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है, सूर्य देव को जल देने से पितृ कृपा भी मिलती है।
रविवार के दिन भैरव जी के दर्शन, आराधना से समस्त भय और संकट दूर होते है, साहस एवं बल की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन जी के दर्शन अवश्य करें ।
रविवार के दिन भैरव जी के मन्त्र ” ॐ काल भैरवाय नमः “ या ” ॐ श्री भैरवाय नमः “ की एक माला जाप करने से समस्त संकट, भय दूर होते है, रोगो, अकाल मृत्यु से बचाव होता है, मनवांछित लाभ मिलता है।
🌐 शुभ हिन्दू नववर्ष 2024 संवत्सर क्रोधी
📖 संवत्सर (उत्तर) कालयुक्त
🧾 विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
🔮 गुजराती संवत 2080 विक्रम संवत
☸️ शक संवत 1946 शक संवत
☪️ कलि संवत 5125 कलि संवत
🕉️ शिवराज शक 351
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – सौर शिशिर ऋतु
🌤️ मास – माघ मास
🌘 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि – रविवार माघ माह के शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि 09:14 AM तक उपरांत पंचमी तिथि 06:53 AM तक उपरांत षष्ठी
📝 तिथी स्वामी – पंचमी के देवता हैं नागराज। इस तिथि में नागदेवता की पूजा करने से विष का भय नहीं रहता, स्त्री और पुत्र प्राप्ति होती है। यह लक्ष्मीप्रदा तिथि हैं।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 12:52 AM तक उपरांत रेवती
🪐 नक्षत्र स्वामी – उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी शनि है।जिसके स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति देव हैं।
⚜️ योग – शिव योग 09:14 AM तक, उसके बाद सिद्ध योग 06:05 AM तक, उसके बाद साध्य योग
⚡ प्रथम करण : विष्टि – 09:14 ए एम तक बव – 08:02 पी एम तक
✨ द्वितीय करण : बालव – 06:52 ए एम, फरवरी 03 तक कौलव
🔥 गुलिक काल : रविवार को शुभ गुलिक काल 02:53 पी एम से 04:17 पी एम
🤖 राहुकाल (अशुभ) – सायं 04:40 बजे से 06:11 बजे तक। राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।
⚜️ दिशाशूल – रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिये, यदि अत्यावश्यक हो तो पान एवं घी खाकर यात्रा कर सकते है।
🌞 सूर्योदयः – प्रातः 06:33:00
🌅 सूर्यास्तः – सायं 05:27:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:24 ए एम से 06:16 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:50 ए एम से 07:09 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 12:13 पी एम से 12:57 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:24 पी एम से 03:07 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:59 पी एम से 06:25 पी एम
🌌 सायाह्न सन्ध्या : 06:01 पी एम से 07:20 पी एम
💧 अमृत काल : 08:24 पी एम से 09:53 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:08 ए एम, फरवरी 03 से 01:01 ए एम, फरवरी 03
⭐ सर्वार्थ सिद्धि योग : 07:09 ए एम से 12:52 ए एम, फरवरी 03
❄️ रवि योग : 12:52 ए एम, फरवरी 03 से 07:08 ए एम, फरवरी 03
🚓 यात्रा शकुन-इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
💁🏻 आज का उपाय-सरस्वती जी का पूजन-अर्चन कर पीले पुष्प अर्पित करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – मूल प्रारंभ/श्री वसंत पंचमी/सरस्वती पूजन/ मुस्लिम रबज़ मासारंभ/ सर्वार्थ सिद्धि योग/ रवि योग/ स्वतंत्रता सेनानी राजकुमारी अमृत कौर जयन्ती, बीकानेर विरासत के महाराजा गंगा सिंह पुण्य तिथि, राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया स्मृति दिवस, भारतीय इतिहासकार वनस्पतिशास्त्री मोहिंदर सिंह रंधावा जन्म दिवस, अभिनेत्री शमिता शेट्टी जन्म दिवस, महान् उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री स्मृति दिवस, टेलीविजन अभिनेता विजय अरोड़ा स्मृति दिवस, अभिनेत्री रमेश देव पुण्यतिथि, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया दिवस, विश्व आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) दिवस, रुमेटीइड जागरूकता दिवस, वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
✍🏼 तिथि विशेष – पञ्चमी तिथि को बिल्वफल त्याज्य बताया गया है। पञ्चमी तिथि को खट्टी वस्तुओं का दान और भक्षण दोनों ही त्याज्य है। पञ्चमी तिथि धनप्रद अर्थात धन देनेवाली तिथि मानी जाती है। यह पञ्चमी तिथि अत्यंत शुभ तिथि भी मानी जाती है। इस पञ्चमी तिथि के स्वामी नागराज वासुकी हैं। यह पञ्चमी तिथि पूर्णा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह पञ्चमी तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ और कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायीनी मानी जाती है।
🗼 Vastu tips 🗽
चलिए जानते हैं कि अच्छे दिन आने से पहले कैसे संकेत मिलते हैं।
झाड़ू का दिखना हिन्दू शास्त्रों में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक कहा गया है। जिस व्यक्ति को घर के अंदर या बाहर बार-बार झाड़ू दिखाई दे रहा है तो समझ जाएं उस पर माता लक्ष्मी की कृपा आने वाली है। शास्त्रों में कहा गया है, जो व्यक्ति कर्ज में डूबा हुआ है, यदि उसको बार-बार झाड़ू दिखता है तो इसका अर्थ है वह जल्द ही कर्ज से मुक्त होने वाला है।
शंख बजने की आवाज का सुनाई देना ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को सुबह के समय कुछ दिनों से लगातार शंख की ध्वनि सुनाई दे रही है तो,उसे समझ जाना चाहिए कि उसके अच्छे दिनों की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है। ऐसा व्यक्ति यदि आर्थिक या पारिवारिक समस्याओं का सामना कर रहा है तो वह भी दूर हो जाता है।
काली चीटियों का घर में दिखाई देना काली चीटियों का घर में आना शास्त्रों के हिसाब से शुभ माना गया है। यदि किसी को काली चीटियां घर में आती हुई दिखाई देती है तो इसका अर्थ है उसके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। वहीं यदि काली चीटियां घर की दीवार पर दिखाई देती है तो इसका अर्थ है आपको कारोबार या करियर को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
✳️ जीवनोपयोगी कुंजियां 🕯️
गुनगुना पानी बेहतर है: खाना खाने के पहले या बाद में गुनगुना पानी पीना पेट के लिए फायदेमंद होता है।
ठंडा पानी न पिएं: ठंडा पानी पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकता है और वसा को जमने में मदद करता है।
भारी भोजन के बाद: भारी भोजन (जैसे तली-भुनी चीज़ें) खाने के बाद हल्का गुनगुना पानी पिएं, जो वसा को पचाने में मदद करेगा।
अत्यधिक पानी से बचें: एक बार में बहुत अधिक पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है और पाचन प्रक्रिया बाधित हो सकती है।
🥑 आरोग्य संजीवनी 🍓
टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के आसान घरेलू उपाय
संतुलित आहार लें: प्रोटीन, स्वस्थ वसा (जैसे नट्स और बीज), और जिंक युक्त भोजन करें। पालक, अंडे, और मछली जैसे खाद्य पदार्थ टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में सहायता करते हैं।
भरपूर नींद लें: रोज़ाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लें, क्योंकि नींद के दौरान टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है। खराब नींद हॉर्मोन के स्तर को कम कर सकती है।
तनाव कम करें: तनाव से कोर्टिसोल हॉर्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो टेस्टोस्टेरोन को दबा सकता है। ध्यान, योग, और गहरी सांस लेने की तकनीक तनाव कम करने में मदद करती हैं।
धूप और विटामिन डी लें : रोज़ाना 15-20 मिनट की धूप लें, क्योंकि विटामिन डी टेस्टोस्टेरोन उत्पादन के लिए आवश्यक है। आप इसे सप्लीमेंट के रूप में भी ले सकते हैं।
शराब और शुगर का सेवन कम करें: अत्यधिक शराब और चीनी का सेवन टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम कर सकता है
📖 गुरु भक्ति योग_ 🕯️
गीता में भगवान कृष्ण ने और ब्रह्मविद्या शास्त्र में सर्वज्ञ श्री चक्रधर स्वामी जी ने समझाया कि जो कार्य परमेश्वर के वचनों का उल्लंघन न करते हुए बिना किसी फल की आशा के किया जाता है वह निष्काम कर्म होता है, क्योंकि वह परमेश्वर के प्रति समर्पण के भाव से किया जाता है। ऐसे कर्म से जीव स्वरूप पर कोई अच्छे या बुरे कर्मलेप नहीं लगते।
जहां तक पाप और पुण्य कर्मों की बात है, उसे संक्षेप में दो शब्दों के द्वारा समझा जा सकता है — परपीड़ा और परोपकार।
परपीड़ा यानि दूसरों को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अकारण कष्ट पहुँचाना यानि शारीरिक, वाचिक या मानसिक हिंसा में लिप्त होना।
किन्हीं विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अन्य परिस्थितियों में की गयी किसी भी प्रकार की हिंसा पाप है। विशेष परिस्थितियों में अपने बचाव में हुई सीमित हिंसा और प्राकृतिक कारणों से हमारे माध्यम से होने वाली अनैच्छिक हिंसा आदि को ले सकते हैं।
परोपकार यानि दूसरों के लाभ के लिए उनके काम आना। यदि परोपकार किसी फल या पुण्य कमाने की इच्छा से किया जाता है तो पुण्य कर्म का लेप लग गया, जो बंधक कारक है। परंतु यदि इंसान स्वाभाविक रूप से परोपकारी हो गया है यानि वह किसी फल की इच्छा के बिना परोपकार करता है तो यह कार्य निष्काम कर्म की श्रेणी में आ जाता है और बंधन-कारक नहीं होता।
••••••✤••••┈••✦👣✦•┈•••••✤•••••
⚜️ पञ्चमी तिथि में शिव जी का पूजन सभी कामनाओं की पूर्ति करता है। आज पञ्चमी तिथि में नाग देवता का पूजन करके उन्हें बहती नदी में प्रवाहित करने से भय और कष्ट आदि की सहज ही निवृत्ति हो जाती है। ऐसा करने से यहाँ तक की कालसर्प दोष तक की शान्ति हो जाती है। अगर भूतकाल में किसी की मृत्यु सर्पदंश से हुई हो तो उसके नाम से सर्प पूजन से उसकी भी मुक्ति तक हो जाती है।


