क्राइम

नाबालिग लड़की को अगुवा कर भोपाल ले जाने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा

रायसेन। थाना कोतवाली के तहत बड़ोदा गांव से गत 18 फरवरी 2022 को एक नाबालिग दलित लड़की का अगुवा कर भोपाल ले गया था। जहां एक किराए के कमरे में लड़की को बंधक बनाकर आरोपी अखलेश अहिरवार द्वारा दुराचार किया और घटना का राज किसी को नहीं बताने का कहकर जान से मारने की धमकी दी। ।
पुलिस थाना कोतवाली में फरियादी द्वारा रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिग लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 363 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी रायसेन अदिति भावसार एवं थाना प्रभारी कोतवाली रायसेन नगर निरीक्षक आशीष सप्रे के द्वारा पुलिस टीम गठित कर नाबालिग लडकी एवं अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गयी। आरोपी अखलेश अहिरवार पिता मोहर सिंह अहिरवार और नाबालिग लड़की को बरामद किया है।

Related Articles

Back to top button