सड़क के दोनों और जमा है मिट्टी, नागरिक कीचड़ और धूल से परेशान
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । साईंखेड़ा से निकलने वाला यह स्टेट हाईवे 44 है जो पूर्व में शासन द्वारा 22 फुट चौड़ा बनाया गया था वर्तमान में चल रही नर्मदा जल योजना सीवरेज लाइन योजना एवं बीएसएनएल वालों की कृपा से मात्र 10 फुट का रह गया है। कारण की रोड के दोनों और इन तीनों कंपनियों ने बारी-बारी से खुदाई कर मिट्टी को रोड के दोनों के नारे डाल दिया है और रोड के दोनों ओर दो-तीन फुट की परिधि में रोड पर मिट्टी जमा हो गई है इस कारण रोड मात्र 10 फुट ही दिख रही है जो वाहन निकलते हैं वह सिर्फ रोड से निकलते हैं आजू बाजू में मिट्टी डली रहने से उस पर वाहन नहीं निकल रहे। अगर कोई वाहन निकल भी जाता है तो मिट्टी धूल उड़ने लगती है जिससे पीछे वाले वाहन को धूल आंखों में लगने से बहुत दिक्कत होती है, और यह रोड सिंगल ही दिख रही है सिंगल रोड पर बाहर निकलने से जाम भी लग जाते हैं तीनों कंपनियों ने अभी तक इस रोड से मिट्टी नहीं हटाई जगह- जगह रोड के दोनों किनारे उबड़ खाबड़ जगह भी है इस कारण पानी गिरने से रोड के दोनों और पानी भर जाता है और दलदल मच जाती है। प्रशासन इन तीनों कंपनियों पर दबाव डालकर रोड के दोनों किनारे से मिट्टी हटवायें जिससे रोड चौड़ा दिखने लगे।



