समीक्षा बैठक में ग्रामीणों ने बताई जनसमस्याएं
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। जनपद पंचायत ढीमरखेडा की ग्राम पंचायत मुरवारी में गुरूवार को ढीमरखेडा अनुभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों, कार्यों एवं शासकीय योजनाओं के संबंध में आईएएस सुश्री अंजलि रमेश की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद पंचायत, वन, शिक्षा, पीएचई, पीडब्लूडी, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, विधुत विभाग, खाध सहित विभागों की गतिविधियों एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। इस दौरान मुरवारी के ग्रामीणों ने अधिकारियों को जनसमस्याएं बताते हुए 23 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिसमें क्षेत्र विकास से जुडी मांगे भी शामिल की गई है। जिस पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। समीक्षा बैठक में नायब तहसीलदार प्रियंका नेताम, जनपद सीईओ विनोद पांडे सहित ब्लाक के सभी आला अधिकारी उपस्थित रहे।



